दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं Jackson Wang !! के-पॉप स्टार ने इन लिंकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Pics Credit: Instagram
Is Jackson Wang is dating Disha Patani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस और खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) और के-पॉप स्टार जैक्सन वांग (Jackson Wang) लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग काफी लंबे समय से इनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगा रहे हैं। साल 2023 में जैक्सन के साथ दिशा पाटनी ने मुंबई का दौरा किया था। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों को यकीन होने लगा था कि इस कपल के बीच कुछ तो चल रहा है। दिशा पाटनी संग रिश्ते में की अफवाहों के बीच अब के-पॉप स्टार जैक्सन वांग ने खुलकर बात करते हुए सच्चाई से पर्दा उठा दिया है।
जैक्सन वांग ने हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में मौजूदगी की थी। इस दौरान जब जैक्सन वांग से दिशा पाटनी के साथ रिश्ते में उड़ने की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्लियर करते हुए कहा कि उनके बीच ऐसा कुछ भी रोमांटिक नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'हम दोनों केवल दोस्त हैं।'
रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर जैक्सन वांग ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि वो सिंगल हैं। वो बीते 2 सालों से किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। जैक्सन वांग ने यह साफ कर दिया है कि वो सिंगल और दिशा पाटनी के साथ भी वो रिलेशनशिप में नहीं हैं। बता दें दिशा पाटनी ने लंबे समय तक बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट किया था। दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने के बाद फैन्स भी हैरान रह गए थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वर्ल्ड सिनेमा (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं ललित कुमार, बीते दो सालों से टाइम्स नाउ नवभारत से जुदा हुआ हूं। मैं यहां पर वरिष्ठ विशेष संवाददाता (SENIOR SPECIAL CORRESPONDENT) के पद पर काम कर ...और देखें

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'नाराज होकर भी...'

नेपाल की मौजूदा हालत को देख Prajakta Koli ने कैंसिल की अपनी ट्रिप, कहा 'यह सच में दिल दहलाने...'

Baaghi 4 Box Office Day 5: टाइगर श्रॉफ की फिल्म का हुआ बुरा हाल, 5 दिनों में कमाए कुल इतने करोड़

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने निकाली कुनिका सदानंद पर भड़ास, गौरव खन्ना के चलते अमाल मलिक ने मोड़ा दोस्तों से मुंह

Rise and Fall: धनश्री वर्मा ने बताई इंडस्ट्री में काम मिलने की वजह, क्यों बोलीं ' दुनिया वाले मेरे खिलाफ खड़े हैं'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited