वर्ल्ड सिनेमा

Priyanka Chopra Jones के हाथ लगा हॉलीवुड का बड़ा प्रोजेक्ट, 'The Bluff' में बनेंगी लीड एक्ट्रेस

Priyanka Chopra Jones in 'The Bluff': ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड स्टार ही नहीं बल्कि एक हॉलीवुड लीड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा के हाथ में अब एक नया प्रोजेक्ट लग गया है। एक्ट्रेस ने द ब्लफ फिल्म में अपनी एंट्री पर मोहर लगा दी है।

FollowGoogleNewsIcon

Priyanka Chopra Jones in 'The Bluff': ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड स्टार ही नहीं बल्कि एक हॉलीवुड लीड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा के हाथ में अब एक नया प्रोजेक्ट लग गया है। एक्ट्रेस ने द ब्लफ फिल्म में अपनी एंट्री पर मोहर लगा दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अगले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, द ब्लफ (The Bluff) की घोषणा कर दी है। जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता फ्रैंक ई फ्लावर्स करने वाले हैं। कथित तौर पर प्रियंका हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी जो अपनी वेब सीरीज द बॉयज़ के लिए जाने जाते हैं। उनके सिटाडेल पार्टनर, रूसो ब्रदर्स फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा का नाम बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ था, अब जाकर एक्ट्रेस ने इसपर मोहर लगा दी है।

Priyanka Chopra in The Bluff

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की ऑफिशियल जानकारी दी है, एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वह द ब्लफ में नजर आने वाली हैं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

End Of Feed