हेल्थ

क्या डायबिटीज के मरीज सलाद का सकते हैं, क्या इससे शुगर रहती है कंट्रोल, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Can Diabetes Patient Eat Salad In Hindi: डायबिटीज के मरीजों को मन में अक्सर यह सवाल आता है कि आखिर सलाद का सेवन उनके लिए कितना सेफ है। क्या यह फायदेमंद है या नुकसानदेह? हाल ही में एक हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक ने इस पर राय शेयर की है। आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज के मरीजों को किस तरह का सलाद खाना चाहिए और कौन-से आयुर्वेदिक तरीके शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Can Diabetes Patient Eat Salad In Hindi: देशभर में डायबिटीज के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि अब भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाने लगा है। डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें खानपान की हर चीज का चुनाव शुगर लेवल पर असर डाल सकता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि कच्ची सब्जियों का सलाद सबसे हेल्दी ऑप्शन है, लेकिन आयुर्वेदिक दृष्टिकोण इससे थोड़ा अलग है। हाल ही में हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर नील सवालिया (BAMS Ayurveda) ने इससे जुड़ी जरूरी जानकारी और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण शेयर किया है।

Can Diabetes Patient Eat Salad In Hindi

एक्सपर्ट की मानें तो आयुर्वेद के अनुसार, कच्चा, ठंडा और भारी सलाद पचने में कठिन होता है और पाचन अग्नि को कमजोर कर सकता है। यही कारण है कि शुगर के मरीजों को यह सोच-समझकर तय करना चाहिए कि उन्हें किस तरह का सलाद खाना है।

कच्चा सलाद क्यों नहीं है सही?

आयुर्वेद मानता है कि कच्ची सब्जियां ठंडी, रूखी और भारी होती हैं। यह गुण पाचन को धीमा कर सकते हैं और वात बढ़ा सकते हैं, जिससे गैस, कब्ज़ और अपच की समस्या हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल खड़ी कर सकती है।

End Of Feed