हेल्थ

3 मिनट में हड्डियां जोड़ देगा चीन का नया 'बोन ग्लू', मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, चुटकियों में ठीक होगा फ्रैक्चर

China Develop First Bone Glue: आपने देखा होगा कि अगर किसी व्यक्ति की हड्डियों में किसी दुर्घटना के कारण फ्रैक्चर हो जाता है, तो इसे ठीक होने में महीनों का समय लगता है। लेकिन अब चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा 'बोन ग्लू' बनाया है जो सिर्फ 3 मिनट में टूटी हड्डियों को जोड़ सकता है। यह तकनीक मरीजों को सर्जरी और लंबे इलाज से बचा सकती है। जानिए कैसे काम करता है यह नया बोन ग्लू और क्यों इसे मेडिकल जगत की बड़ी खोज माना जा रहा है।

FollowGoogleNewsIcon

China Develop First Bone Glue: क्या आपने कभी सोचा है कि टूटी हुई हड्डी कुछ ही मिनटों में जुड़ सकती है? अभी तक यह केवल साइंस फिक्शन फिल्मों में ही लगता था, लेकिन चीन ने इसे हकीकत में बदल दिया है। चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा "बोन ग्लू" (Bone Glue) तैयार किया है, जो टूटी हुई हड्डियों को सिर्फ 2 से 3 मिनट में जोड़ सकता है। यह तकनीक न केवल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी बल्कि डॉक्टरों के लिए भी सर्जरी आसान बना सकती है। अब जहां पहले हफ्तों या महीनों तक इलाज चलता था, वहीं यह ग्लू मिनटों में हड्डी को स्थिर कर देगा। मेडिकल दुनिया में इसे एक बड़ा क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।

China Develop First Bone Glue

हड्डियों को जोड़ने का नया तरीका

चीन के वैज्ञानिकों ने इस बोन ग्लू को खास रिसर्च और टेस्टिंग के बाद विकसित किया है। यह ग्लू टूटे हुए हड्डियों के बीच डाला जाता है और कुछ ही मिनटों में हड्डी को जोड़कर उसे मजबूत पकड़ दे देता है। यह तरीका पारंपरिक प्लास्टर या सर्जरी से कहीं आसान और तेज है।

सिर्फ 2-3 मिनट में असर

इस बोन ग्लू की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ 2 से 3 मिनट में अपना असर दिखा देता है। जहां हड्डी का जुड़ना अब तक एक लंबी प्रक्रिया थी, वहीं यह तकनीक कुछ ही मिनटों में मरीज को राहत दिला सकती है। यह तेज असर सर्जरी टाइम भी घटा देगा और मरीज को जल्दी ठीक होने का मौका देगा।

End Of Feed