हेल्थ

ठंडी छोड़ अब ट्राई करें गर्म छाछ, एक-दो नहीं कई हेल्थ प्रॉब्लम का है पक्का इलाज, जानें कैसे बनता है 'खलम'

ठंडी-ठंडी छाछ तो आपने जरूर पी होगी, लेकिन क्या कभी गर्म-गर्म छाछ के बारे में सुना है? जी हां! गर्म-गर्म छाछ का नाम ‘खलम' है और इसके औषधीय गुणों की वजह से इसे सेहत के लिए वरदान बताया गया है। आज हम आपको खलम के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

FollowGoogleNewsIcon

छाछ पीने के तमाम फायदों के बारे में आपने जरूर सुना होगा। और ठंडी-ठंडी छाछ हमें काफी पसंद भी आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छाछ को गरमा गरम भी पिया जा सकता है। जी हां भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने औषधीय छाछ ‘खलम’ को सेहत के लिए वरदान बताया है। जी हां 'खलम' छाछ का एक गर्म रूप है। जो न सिर्फ सर्दी-खांसी और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत देती है, बल्कि शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करती है। खलम को एक एनर्जी बूस्टर ड्रिंक के रूप में देखा जा सकता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने और वजन घटाने में मददगार है। आइए जानते हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स और बनाने की विधि..

'खलम' पीने के फायदे (Photo - Canva)

खलम के हेल्थ बेनिफिट्स

आयुष मंत्रालय के अनुसार, खलम एक खास तरह से तैयार की गई छाछ है, जिसमें औषधीय गुणों वाले तत्व मिलाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है और मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम से बचाव में कारगर है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कोशिकाओं और मांसपेशियों को ऊर्जा मिलती है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

खलम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

आईएएनएस की खबर के मुताबिक खलम बनाने की विधि बेहद आसान है, जिसके बारे में आयुष मंत्रालय विस्तार से बताता है। खलम छाछ बनाने के लिए छाछ, अदरक, हींग, हल्दी पाउडर, सेंधा नमक काली मिर्च पाउडर सामग्री की जरूरत पड़ती है।

End Of Feed