हेल्थ

बरसात और बाढ़ की वजह से भरा पानी है सेहत के लिए खतरा, बन सकता है इन खतरनाक बीमारियों की वजह, जान लें बचाव

Logging Water Borne Diseases In Hindi: देश में इस बार भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जगह-जगह पर जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश या बाढ़ के कारण जमा होने वाला यह पानी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक हो सकता है? आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इसकी वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जानिए ऐसे में आप कैसे अपना और अनपों के स्वस्थ का ख्याल रख सकते हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Logging Water Borne Diseases In Hindi: बरसात और बाढ़ का मौसम हर साल कई स्थानों पर तबाही मचाता है। जब इसकी वजह से पानी भर जाता है, तो यह न केवल जीवन को प्रभावित करता है बल्कि स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरे पैदा करता है। जलभराव के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलने लगती हैं, जिनमें जलजनित और मच्छर जनित रोग शामिल हैं। जल में रहने वाले बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा, बाढ़ के बाद की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच भी बाधित होती है। इस लेख में हम जानेंगे कि बरसात और बाढ़ से उत्पन्न जलभराव से कौन-कौन सी बीमारियाँ फैल सकती हैं और उनसे बचाव के क्या उपाय हैं।

Logging Water Borne Diseases In Hindi (फोटो: Istock)

जलभराव के कारण हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां - Logging Water Borne Diseases In Hindi

जलजनित रोग

बाढ़ के दौरान पानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। यह प्रदूषित पानी कई जलजनित रोगों का कारण बन सकता है, जैसे कि हैजा, टाइफाइड और लेप्टोस्पायरोसिस। जब लोग इस पानी का सेवन करते हैं या इससे संपर्क करते हैं, तो ये रोग तेजी से फैल सकते हैं। विशेष रूप से, बच्चों और बुजुर्गों में इन रोगों का खतरा अधिक होता है।

मच्छर जनित रोग

बाढ़ के बाद पानी ठहर जाता है, जो मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल बनाता है। इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ये रोग बहुत जल्दी फैलते हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। मच्छरों से बचाव के लिए, घर के आस-पास पानी को जमा न होने दें और मच्छरदानी का उपयोग करें।

End Of Feed