देश

नेपाल पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश, बुद्ध के जन्मस्थान के किए दर्शन

भारत के मुख्य न्यायाधीश और उनके परिवार का लुंबिनी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें भगवान बुद्ध के पावन जन्मस्थल और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराया गया। मुख्य न्यायाधीश ने नेपाल की आतिथ्य परंपरा और स्नेह के लिए हार्दिक आभार जताया।

FollowGoogleNewsIcon

भारत के मुख्य न्यायाधीश और उनके परिवार का लुंबिनी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनका स्वागत उच्च न्यायालय तुलसीपुर, बुटवल बेंच के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री बसुदेव आचार्य ने किया। इस अवसर पर खेन्पो चिमेड लख्याल लामा ने भी मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया।

1001702445.jpg

बुद्ध के जन्मस्थल गए मुख्य न्यायाधीश

मुख्य न्यायाधीश और उनके परिवार को भगवान बुद्ध के पावन जन्मस्थल लुंबिनी ले जाया गया, जहां उन्होंने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया।

End Of Feed