देश

Manipur Five Terrorist Arrested: मणिपुर में पांच आतंकवादी गिरफ्तार, पुलिस ने दी पूरी जानकारी

मणिपुर के इम्फाल पूर्व और पश्चिम जिलों में तीन प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को जबरन वसूली में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। सभी गिरफ्तारियां बुधवार को की गईं।

FollowGoogleNewsIcon

Five Terrorists Arrested In Manipur: मणिपुर के इम्फाल पूर्व और पश्चिम जिलों में तीन प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को जबरन वसूली में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। सभी गिरफ्तारियां बुधवार को की गईं।

मणिपुर में पांच आतंकवादी गिरफ्तार (फाइल फोटो : PTI)

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं, जिनकी पहचान युमनाम सुरचंद्र सिंह (35) और हाओरोंगबाम तोम्बा मीतेई (29) के रूप में हुई है। इनको इंफाल पश्चिम जिले के लैरेनकाबी गांव में उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

End Of Feed