देश

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था इलाज

ला. गणेशन (La. Ganesan) एक वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे, जिनका संबंध भारतीय जनता पार्टी (BJP) से रहा है। वे विभिन्न राजनीतिक और संवैधानिक भूमिकाओं में सक्रिय रहे और उसके बाद नागालैंड के राज्यपाल के पद पर आसीन हुए।

FollowGoogleNewsIcon

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। नागालैंड राजभवन के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन (फाइल फोटो- PTI)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से दुखी हूं। उन्होंने राज्यसभा सदस्य और मणिपुर व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जन कल्याण के लिए कार्य किया। तमिलनाडु और देश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"

End Of Feed