देश

GST Rate Cut: '...तो इसलिए सरकार ने घटाया GST स्लैब', पूर्व CM अशोक गहलोत ने मोदी सरकार के फैसले पर कसा तंज

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों के सरलीकरण पर कटाक्ष करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि लोकसभा में भाजपा की सीट 303 से 240 पहुंचने पर इनकम टैक्स भी कम हो गया एवं जीएसटी स्लैब भी घट गया।

FollowGoogleNewsIcon

GST Rate Cut: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों के सरलीकरण पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीट कम होने पर आयकर भी कम हो गया और जीएसटी स्लैब भी घट गया।

जीएसटी टैक्स स्लैब घटाने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर कसा तंज।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

गहलोत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘लोकसभा में भाजपा की सीट 303 से 240 पहुंचने पर इनकम टैक्स भी कम हो गया एवं जीएसटी स्लैब भी घट गया।’’

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘63 सीट कम होने में इतना लाभ है तो यदि भाजपा की लोकसभा में 150 सीट कम हो जाएं तो जनता को मिलने वाला फायदा और भी अधिक बढ़ जाएगा।’’

End Of Feed