देश

रूस में बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारतीय सेना भी दिखाएगी अपनी ताकत

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 65 कर्मियों वाला भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल मंगलवार को निजनी के मुलिनो प्रशिक्षण मैदान में आयोजित होने वाले ‘अभ्यास जापद’ में भाग लेने के लिए रूस के लिए रवाना हुआ। इस टुकड़ी में भारतीय सेना के 57 जवान, भारतीय वायु सेना के सात जवान और भारतीय नौसेना का एक जवान शामिल है।

FollowGoogleNewsIcon

Indian Army: भारत 10 से 16 सितंबर तक रूस में होने वाले बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपसी तालमेल में सुधार लाना और पारंपरिक युद्ध तथा आतंकवाद-रोधी अभियान से जुड़े क्षेत्र में रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

रूस में आयोजित सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगी भारतीय सेना। तस्वीर-PIB

‘अभ्यास जापद’ में भाग लेगा सैन्य दल

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 65 कर्मियों वाला भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल मंगलवार को निजनी के मुलिनो प्रशिक्षण मैदान में आयोजित होने वाले ‘अभ्यास जापद’ में भाग लेने के लिए रूस के लिए रवाना हुआ। इस टुकड़ी में भारतीय सेना के 57 जवान, भारतीय वायु सेना के सात जवान और भारतीय नौसेना का एक जवान शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End Of Feed