देश

गगनयान मिशन में एक और मील का पत्थर पार, इसरो ने सफलतापूर्वक विकसित किया सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम

गगनयान मिशन के लिए 'सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम' की सफलता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि ISRO न केवल अंतरिक्ष तकनीक में आत्मनिर्भर हो रहा है, बल्कि वह जटिल और संवेदनशील मानव मिशनों को सफलतापूर्वक संचालित करने की दिशा में पूरी तरह तैयार है।

FollowGoogleNewsIcon

भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन को लेकर एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को घोषणा की कि उसने गगनयान मिशन के लिए 'सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम' (SMPS) का विकास सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह घोषणा SMPS के योग्यता परीक्षण कार्यक्रम (Qualification Test Program) के पूर्ण होने के बाद की गई।

इसरो ने सर्विस मॉड्यूल प्रणोदन प्रणाली का सफल परीक्षण पूरा किया (फोटो- ISRO)

क्या है सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (SMPS)

SMPS यानी सर्विस मॉड्यूल प्रणोदन प्रणाली गगनयान मिशन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह प्रणाली अंतरिक्ष यान के ऑर्बिटल मॉड्यूल को नियंत्रण और दिशा देने, कक्षा में समायोजन (orbit raising), डी-ऑर्बिटिंग (वापसी की प्रक्रिया), और मिशन निरस्तीकरण (mission abort) जैसे कार्यों में सहायता करती है।

End Of Feed