Ahmedabad Plane Crash: हादसे के 32 सेकंड, ईंधन सप्लाई हो गई थी बंद; विमान दुर्घटना के एक-एक सेकंड का जानें हिसाब

अहमदाबाद विमान हादसा
Ahmedabad Plane Crash: लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171, 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के 32 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई, क्योंकि इसके दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल पर बंद हो गई थी। एक प्रारंभिक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि भ्रमित पायलट समय पर 'थ्रस्ट' बहाल नहीं कर पाए।
हादसे के एक-एक सेकंड का हिसाब
- 11:17 बजे (पूर्वाह्न): उड़ान एआई423 के रूप में संचालित एयर इंडिया ड्रीमलाइनर वीटी-एएनबी नई दिल्ली से अहमदाबाद उतरा।
- 13:13:00बजे (अपराह्न): विमान ने 'पुशबैक' और 'स्टार्ट अप' का अनुरोध किया।
यह भी पढ़ें: क्या होता है विमान का 'ईंधन स्विच' और कैसे करता है काम? अहमदाबाद प्लेन हादसे की रिपोर्ट में हुए अहम खुलासे
- 13:13:13 बजे: एटीसी ने 'पुशबैक' को मंजूरी दी।
- 13:16:59 बजे: एटीसी ने 'स्टार्ट अप' की मंजूरी दी।
- 13:18:38 बजे: विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बे 34 से निकला।
- 13:19:12 बजे: एटीसी ने पूछा कि क्या विमान को रनवे की पूरी लंबाई की आवश्यकता है। विमान ने रनवे 23 की पूरी लंबाई की आवश्यकता की पुष्टि की।
- 13:25:15 बजे: विमान ने टैक्सी क्लीयरेंस का अनुरोध किया, जिसे हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) ने मंजूरी दे दी।
- 13:26:00 बजे: विमान टैक्सीवे आर4 के माध्यम से रनवे 23 पर पहुंचा, उड़ान के लिए तैयार हुआ।
- 13:32:03 बजे: विमान का नियंत्रण जमीन से टावर को स्थानांतरित।
- 13:33:45 बजे: विमान को रनवे 23 पर लाइन में लगने का निर्देश दिया गया।
- 13:37:37 बजे: एटीसी ने रनवे 23 से उड़ान भरने की अनुमति दी।
- 13:38:39 बजे: विमान ने रनवे से उड़ान भरी।
- 13:38:42 बजे: विमान की अधिकतम गति 180 नॉट तक पहुंची।
इसके तुरंत बाद, इंजन एक और इंजन दो, दोनों के ईंधन 'कटऑफ स्विच' एक सेकंड के अंतराल पर 'रन' से 'कटआफ' स्थिति में चले गए। ईंधन आपूर्ति बंद होते ही इंजन की गति धीमी होने लगती है। उड़ान भरने के तुरंत बाद रैम एयर टर्बाइन (RAT) का इस्तेमाल किया गया। आरएटी का उपयोग सामान्य रूप से तब किया जाता है जब विमान को 'पावर' की आवश्यकता होती है और इसके मुख्य 'पावर' स्रोत (जैसे इंजन या विद्युत प्रणाली) विफल हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या CM बनने की जल्दबादी में हैं शिवकुमार? भाई सुरेश का आया बयान; बोले- मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं
क्यों बंद किया ईंधन?
एक पायलट दूसरे से पूछता हुआ सुनाई देता है कि उसने ईंधन क्यों बंद किया। दूसरा जवाब देता है कि उसने ऐसा नहीं किया।
- 13:38:47 बजे: इंजन एन1 और एन2, दोनों की गति न्यूनतम गति से नीचे चली जाती है। आरएटी का पंप हाइड्रोलिक पावर की आपूर्ति शुरू करता है।
- 13:38:52 बजे: इंजन एन1 का ईंधन कटऑफ स्विच 'कटऑफ' से 'रन' पर जाता है।
- 13:38:56 बजे: इंजन एन2 का ईंधन 'कटऑफ' स्विच भी 'रन' पर चला गया।
- 13:39:05 बजे: दो पायलटों में से एक पायलट ने 'मे डे- मे डे- मे डे' संदेश दिया।
- 13:39:11 बजे: विमान से डेटा रिकॉर्डिंग बंद हुई।
- 13:44:44 बजे: दमकल गाड़ियां बचाव और अग्निशमन के लिए हवाई अड्डे से रवाना हुईं।
कितने लोगों ने गंवाई थी जान?
सनद रहे कि 12 जून को लंदन जाने वाला बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 लोगों में से एक को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई थी। इस विमान दुर्घटना में यात्री और चालक दल के सदस्यों के अलावा 19 और लोग मारे गए थे। यह एक दशक में सबसे घातक विमान दुर्घटना थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

इंडियन एयरफोर्स ने की इस सिस्टम की मांग, मिलते ही पुराना फाइटर जेट भी करेगा दुश्मनों का सर्वनाश

पालघर तटीय क्षेत्र में तीन संदिग्ध कंटेनर मिले: सुरक्षा और पर्यावरणीय चिंता बढ़ी, अलर्ट पर तटीय गांव

PM मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले भाजपा सांसदों को दिया गुरु मंत्र, कही यह अहम बात

उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले बीजेपी सांसदों को पीएम मोदी का गुरु मंत्र

बीजेपी और एनडीए सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव की बारीकिया सिखाने के लिए आयोजित की जाएगी की कार्यशाला
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited