देश

'कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी, इसका बदला...', PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर मचा सियासी हंगामा; क्या है पूरा मामला?

PM Modi Mother AI Video Row: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने पीएम मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी का एक AI वीडियो जारी किया, जिसे भाजपा ने अपमानजनक बताया। भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीतिक स्तर गिराने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने सफाई दी कि वीडियो केवल संदेश देने के लिए था। इस विवाद ने बिहार में सियासी माहौल गरमा दिया है।

FollowGoogleNewsIcon

PM Modi Mother AI Video Row: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री और उनकी मां को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिनों पहले ही बिहार में कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसी बीच बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है, जिसके बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है।

बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है, जिससे सियासी बवाल खड़ हो गया है।(फोटो सोर्स: PTI)

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा ने इस वीडियो को प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक बताते हुए कांग्रेस पर हमला किया है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने राजनीतिक बहस का स्तर गिरा कर सारी हदें पार कर दी हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी अब इतना नीचे गिर गए हैं। जैसे उनकी नकली मां है, अपनी मां की इज्जत का ख्याल नहीं है। वह दूसरे की मां को कहां से सम्मान देंगे।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता सैय्यद शहनवाज ने कहा,"कांग्रेस नित नए निम्न स्तर पर गिर रही है। पहले, कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। अब, पार्टी उनका एक एआई-जनरेटेड वीडियो बनाकर उन्हें फिर से अपमानित कर रही है। बिहार और भारत इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसा वीडियो बनाना और प्रधानमंत्री की मां, जो अब हमारे बीच नहीं हैं, के मुंह में शब्द डालना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को इस बेशर्मी से ऊपर उठना चाहिए। चुनाव में उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी क्योंकि बिहार की जनता बहुत गुस्से में है।"

End Of Feed