धराली त्रासदी में फंसे कहां हैं महाराष्ट्र के 31 पर्यटक? नहीं हो पा रहा संपर्क, हालात पर फडणवीस की पैनी निगाह

धराली में युद्धस्तर पर चल रहा बचाव अभियान (फोटो साभार: PTI)
Uttarakhand Flash Floods: उत्तरकाशी जिले के धराली में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की वजह से महाराष्ट्र के 151 पर्यटक फंस गए जिसके बाद से महाराष्ट्र सरकार लगातार पर्यटकों की सुरक्षित वापसी की योजना पर काम कर रही है। साथ ही उत्तराखंड प्रशासन के लगातार संपर्क में है। अधिकारियों के मुताबिक, अबतक 120 पर्यटकों से संपर्क साधा गया है। उन्होंने बताया कि यह पर्यटक भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक शिविर में सुरक्षित हैं।
कहां हैं शेष 31 पर्यटक?
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने उत्तराखंड के अपने समकक्ष आनंद बर्धन से बात की और शेष 31 पर्यटकों का पता लगाने और उनकी वापसी में सभी आवश्यक सहायता का अनुरोध किया। दरअसल, महाराष्ट्र के 151 पर्यटकों में से 120 से ही संपर्क हो सका है और शेष 31 पर्यटकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
यह भी पढ़ें: तबाही के बाद सीएम धामी का बड़ा ऐलान; राहत कार्यों में देंगे अपनी एक माह की सैलरी, रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी
कहां के कितने पर्यटकों से नहीं हो पाया संपर्क?
अधिकारियों ने बताया कि जिन पर्यटकों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है उनमें ठाणे के पांच, सोलापुर के चार, अहिल्यानगर का एक, नासिक के चार, मालेगांव के तीन, चारकोप-कांदिवली के छह, मुंबई उपनगर के छह और टिटवाला के दो लोग शामिल हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम कनेक्टिविटी और चार्जिंग सुविधाओं की कमी की वजह से शेष पर्यटकों से संपर्क नहीं हो पाया। आनंद बर्धन ने राजेश कुमार को आश्वासन दिया कि उनका पता लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद; दो गिरफ्तार
मुख्य सचिव राजेश कुमार ने पर्यटकों के परिवारों से अपील की कि वह न घबराएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उत्तराखंड के अधिकारियों के संपर्क में हैं। पर्यटकों को रेल या हवाई परिवहन द्वारा वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

'यह त्योहार एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक', पीएम मोदी ने ओणम और मिलाद उन नबी पर दी शुभकामनाएं

ताजा खबर 5 सितंबर LIVE: पंजाब-जम्मू कश्मीर में आज बारिश से मिलेगी राहत!, दिल्ली में अभी और बरसेगा मानसून, इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

बिहार में दलित CM की संभावना पर क्या बोले मांझी, पीएम मोदी के नजरिए का किया जिक्र

US Tariff: 'घबराने की ज़रूरत नहीं, बातचीत जारी है...', ट्रंप के टैरिफ पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बताई यह अहम बात

राष्ट्रपति जी आप ही मेरी आखिरी उम्मीद..., 'द बंगाल फाइल्स' की निर्माता ने द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited