नॉलेज

ड्रैगन कैप्सूल की पहली महिला पायलट, स्पेस में बिता चुकी हैं 213 दिन... NASA एस्ट्रोनॉट मैकआर्थर 25 साल बाद हुईं रिटायर

Who is Megan McArthur: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ दो दशक से ज्यादा का समय गुजारने वाली अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर रिटायर हो गईं। नासा के मुताबिक, मेगन मैकआर्थर के नाम न सिर्फ ड्रैगन कैप्सूल की पहली महिला पायलट होने का रिकॉर्ड दर्ज है, बल्कि हबल स्पेस टेलीस्कोप को 'छूने' वाली आखिरी शख्स भी हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Who is Megan McArthur: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ दो दशक से ज्यादा का समय गुजारने वाली अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर रिटायर हो गईं। 25 साल के अपने बेमिसाल करियर में मैकआर्थर ने ऑर्बिट में 213 दिन बिताए हैं। 2009 में उन्होंने अपने पहले मिशन को अंजाम दिया था और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।

नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर (फोटो साभार: @Astro_Megan)

कौन हैं मेगन मैकआर्थर?

होनोलूल, हवाई में जन्मीं मेगर मैकआर्थन एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, समुद्र विज्ञानी और इंजीनियर हैं, जिन्होंने नासा के कई अहम मिशनों अपना में योगदान दिया। मैकआर्थर का जन्म भले ही हवाई में हुआ हो, लेकिन वह कैलिफोर्निया में पली-बढ़ीं। मैकआर्थर नासा की 18वीं अंतरिक्ष यात्री समूह की सदस्य रही हैं और उन्होंने दो अंतरिक्ष मिशनों में हिस्सा लिया जिसकी बदौलत कुल 213 दिन वह स्पेस में रही हैं।

पहली अंतरिक्ष यात्रा

नासा के मुताबिक, मेगन मैकआर्थर के नाम न सिर्फ ड्रैगन कैप्सूल की पहली महिला पायलट होने का रिकॉर्ड दर्ज है, बल्कि हबल स्पेस टेलीस्कोप को 'छूने' वाली आखिरी शख्स भी हैं। मेगन मैकआर्थर ने साल 2009 में अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान भरी थी। उस वक्त, वह अटलांटिस पर सवार होकर हबल स्पेस टेलीस्कोप की पांचवीं और आखिरी सर्विसिंग मिशन पर गई थीं।

End Of Feed