Independence Day 2025: देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान की धूम, झंडा फहराकर इन नेताओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोरों पर है। केंद्रीय और राज्य स्तर के कई नेताओं ने अपने आवास पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। अमित शाह, जे.पी. नड्डा, योगी आदित्यनाथ, भजनलाल शर्मा, भूपेन्द्र पटेल, पुष्कर सिंह धामी और नायब सिंह सैनी ने इस जन-आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गृह मंत्री अमित शाह ने फहराया तिरंगा
01 / 07
Image Credit : Twitter

गृह मंत्री अमित शाह ने फहराया तिरंगा

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान देश में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और भी मजबूत बनाने वाला जन-आंदोलन बन गया है। (फोटो: @AmitShah Twitter)

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा
02 / 07
Image Credit : Twitter

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने ट्वीट किया, “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।” 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की प्रेरणा से शुरू यह HarGharTiranga अभियान पूरे देश में जनआंदोलन बन चुका है। (फोटो: @JPNadda Twitter)

सीएम योगी ने ली तिरंगे के साथ सेल्फी
03 / 07
Image Credit : Twitter

सीएम योगी ने ली तिरंगे के साथ सेल्फी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने आवास पर तिरंगे के साथ सेल्फी ली। उन्होंने ट्वीट किया कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक है। (फोटो: @myogiadityanath Twitter)

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से शुरू हर घर तिरंगा अभियान
04 / 07
Image Credit : Twitter

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से शुरू ‘हर घर तिरंगा अभियान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर तिरंगा फहराते हुए ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से शुरू ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत यह आयोजन किया गया। (फोटो: @BhajanlalBjp Twitter)

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल लिया भाग
05 / 07
Image Credit : Twitter

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल लिया भाग

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लिया। (फोटो: @Bhupendrapbjp Twitter)

राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना
06 / 07
Image Credit : Twitter

राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से शुरू यह जन-आंदोलन करोड़ों देशवासियों में राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना जगाने वाला है। (फोटो: @pushkardhami Twitter)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फहराया तिरंगा
07 / 07
Image Credit : Twitter

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फहराया तिरंगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर HarGharTiranga अभियान के तहत तिरंगा फहराया। (फोटो: @NayabSainiBJP Twitter)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited