बारिश में छाता लेकर लोगों का दर्द बांटने उतरीं DM नोएडा, UPSC में इतनी रैंक लाकर बनीं IAS

DM Noida IAS Medha roopam visits flood area during the rain : यमुना नदी में बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों के लिए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम भारी बारिश में छाता लेकर स्थलीय निरीक्षण करने उतर गईं। आइये जानते हैं कि तेज बारिश में ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं मेधा रूपम कौन हैं।

01 / 07
Share

ग्राउंड जीरो पर डीएम नोएडा

मुना नदी में बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों के लिए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम भारी बारिश में छाता लेकर स्थलीय निरीक्षण करने उतर गईं।

02 / 07
Photo : Twitter: MedhaRoopam

आईएएस मेधा रूपम की कहानी

आइये जानते हैं कि तेज बारिश में ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं मेधा रूपम कौन हैं और क्या है उनके आईएएस बनने की कहानी।

03 / 07
Photo : Twitter: MedhaRoopam

कासगंज की डीएम रहीं

कुछ समय पहले ही कासगंज की जिलाधिकारी मेधा रूपम आईएएस को गौतमबुद्धनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

04 / 07
Photo : Twitter: MedhaRoopam

2014 की आईएएस

मेधा रूपम 2014 बैच की आईएएस हैं। उनकी पहली पोस्टिंग बरेली में सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। इनके पिता भी केरल कैडर के आईएएस रहे हैं।

05 / 07
Photo : Twitter: MedhaRoopam

आगरा से ताल्लुक

मेधा की 12वीं तक की पढ़ाई केरल से हुई क्योंकि उनके पिता की पोस्टिंग यहीं पर थी। हालांकि मूलरूप से परिवार आगरा का रहने वाला है। मेधा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज की पूर्व छात्रा हैं।

06 / 07
Photo : Twitter: MedhaRoopam

शूटिंग का शौक

मेधा रूपम ने अपने करियर की शुरुआत शूटिंग प्लेयर के तौर पर की थी। केरल की स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खेलकर तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। साथ ही, केरल स्टेट का रिकॉर्ड भी उन्होंने तोड़ा।

07 / 07
Photo : Twitter: MedhaRoopam

पति भी हैं आईएएस

मेधा के पति आईएएस मनीष बंसल सहारनपुर के डीएम हैं। मनीष बंसल भी 2014 में आईएएस बने थे। मेधा रूपम ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ, हापुड़ की जिलाधिकारी भी रही हैं