​पीना तो दूर सिगरेट को हाथ लगाते ही कांपने लगते हैं इन स्टार्स के हाथ, फिल्म में भी नहीं कर पाते फेक एक्टिंग​

​बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां एक तरफ शराब-पार्टी का चलन बहुत ज्यादा है दूसरी तरफ कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो इन चीजों से चार गज की दूरी बनाकर चलते हैं। इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्होंने सिगरेट को छुआ तक नहीं है। आइए आपको बताते हैं इन स्टार्स के नाम।

सिगरेट से दो गज दूर रहते हैं ये स्टार्स
01 / 07
Image Credit : Social Media

सिगरेट से दो गज दूर रहते हैं ये स्टार्स

आजकल की लाइफस्टाइल में शराब-धूम्रपान करना आम बात हो गई है। टिनेएज से लेकर बुढ़ापे तक बहुत से लोग हैं को शराब और सिगरेट की लत में फंस जाते हैं और शादी पार्टी में तो यह बहुत ही कॉमन हो गया है। लेकिन इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो कभी शराब-सिगरेट का सेवन नहीं करते हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए फिटनेस ट्रेंड सेट किया है।

सनी देओल
02 / 07
Image Credit : Social Media

सनी देओल

अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में फिल्म जाट में एक सीन किया था जिसमें उनके हाथ में सिगरेट नजर आई थी।, हालांकि उनके अंदाज से पता लगाया जा सकता था कि वह सिगरेट नहीं पीते हैं। सनी देओल ने कई साल पहले सिगरेट छोड़ दी थी। उन्होंने लाइफ में एक-दो बार मुश्किल से सिगरेट पी होगी।

अक्षय कुमार
03 / 07
Image Credit : Social Media

अक्षय कुमार

फिटनेस फ्रीक अक्षय कुमार शराब-सिगरेट से दूर रहते हैं। अक्षय कुमार अपने चाहने वालों को भी इन सभी चीजों से दूर रहने की सलाह देते हैं।

अमिताभ बच्चन
04 / 07
Image Credit : Social Media

अमिताभ बच्चन

बिग बी अमिताभ बच्चन नो स्मोकिंग का सबसे बड़ा उदाहरण देते हैं। वह शराब और सिगरेट से सौ कोस दूर रहते हैं। उनके परिवार में भी कोई ये सब नहीं करता है। वह अपने फैंस के लिए एक आइकान हैं।

विद्या बालन
05 / 07
Image Credit : Social Media

विद्या बालन

केवल एक्टर ही नहीं एक्ट्रेस भी स्मोकिंग से दूरी बनाकर रखती हैं। विद्या बालन ने केवल फिल्म डर्टी पिक्चर के लिए सिगरेट पी ली जो बाद में उन्होंने छोड़ दी वह ऐसी चीजों से दूर रहती हैं।

जॉन अब्राहम
06 / 07
Image Credit : Social Media

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिटनेस आइकॉन हैं। वह शराब-सिगरेट से बहुत दूर रहते हैं। फिल्मों में वह सिगरेट पीने का केवल नाटक करते नजर आते हैं।

अनुष्का शर्मा
07 / 07
Image Credit : Social Media

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के बारे में यह हर कोई जानता है कि वह अपनी लाइफ में किसी बुरी आदत को एंट्री नहीं लेने देती। फिर सिगरेट तो बहुत दूर हैं वह कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited