अधेड़ उम्र में बोनी कपूर-कबीर बेदी में फड़फड़ाया जवानी का कीड़ा, बाल रंगने की उम्र में रंगीन हुआ मिजाज

बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वो करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) के साथ फ्लर्ट करते दिखाई दिए थे। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में इंडस्ट्री के उन बूढ़े कलाकारों की बात हो रही है, जो बाल रंगने की उम्र में रंगीन मिजाज लिए घूम रहे हैं। आइए आपको इंडस्ट्री के ऐसे 7 कलाकारों के बारे में बताते हैं...

01 / 09
Share

ढलती उम्र में कबीर बेदी-बोनी कपूर को चढ़ रही है जवानी, कुछ स्टार्स तो तलाक लेकर लड़ा रहे इश्क

बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर ने जब से हेयर ट्रांसप्लांट कराया है, तब से वो खुद को जवान अभिनेता से कम नहीं समझ रहे हैं। जब भी किसी पार्टी में वो जाते हैं तो किसी न किसी हसीना के साथ फ्लर्ट करते दिख ही जाते हैं। लोग उन्हें देखकर बोलते हैं कि उम्र के इस दौर में बोनी कपूर पर जवानी छा रही है। हालांकि बोनी अकेले ऐसे नहीं हैं, जो ढलती उम्र पर रोमांटिक नजर आ रहे हैं। बोनी कपूर तो केवल हसीनाओं के साथ फ्लर्ट ही करते दिखते हैं, उनके जैसे कई स्टार्स हैं जो खुल्लम खुल्ला इश्क लड़ाते नजर आते हैं और कइयों ने तो शादी कर ली है। आइए आपको इनके बारे में जानकारी देते हैं....

02 / 09
Photo : Social Media/Stars

70 साल के कबीर बेदी ने की परवीन दुसंज संग शादी

70-80 के दशक के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में जवान परवीन दुसंज से शादी करके सबको चौंका दिया। कबीर-परवीन की शादी की तस्वीरें देखकर फैंस आज भी अचम्भित होते हैं।

03 / 09
Photo : Social Media/Stars

69 साल के बोनी कपूर करते दिखे उर्वशी-करिश्मा संग फ्लर्ट

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता बोनी कपूर को फैंस ने हाल ही में दो जवान हसीनाओं के साथ फ्लर्ट करते देखा है। कुछ वक्त पहले वो उर्वशी रौतेला के पीछे हाथ मारते दिखे थे और हाल ही में करिश्मा तन्ना के हुस्न की तारीफ मीडिया के सामने करते पाए गए हैं।

04 / 09
Photo : Social Media/Stars

Aditya Pancholi ने कंगना रनौत को बनाकर रखा था साइड-चिक

अभिनेता आदित्य पंचोली ने कुछ साल पहले कंगना रनौत को अपनी गर्लफ्रेंड बनाकर रखा था। शादीशुदा होने के बाद भी आदित्य पंचोली कंगना रनौत संग रोमांटिक रिश्ता बनाने में हिचकिचाए नहीं। हालांकि बाद में ये रिश्ता उनकी बेइज्जती का कारण भी बना।

05 / 09
Photo : Social Media/Stars

फातिमा सना शेख संग नाम जुड़ने के बाद Aamir Khan की जिंदगी में आई नई हसीना

2 बार शादी के बंधन में बंध चुके आमिर खान का नाम एक वक्त एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ खूब जुड़ा था। फातिमा सना शेख के साथ उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला है क्योंकि इन दिनों एक बैंगलोर की हसीना के साथ आमिर रोमांस लड़ा रहे हैं। ये महिला अब तक मीडिया से दूर है लेकिन इसके जल्द सामने आने की उम्मीद है।

06 / 09
Photo : Social Media/Stars

Arjun Rampal को ढलती जवानी में हुआ गैब्रिएला संग प्यार

एक वक्त अर्जुन रामपाल अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में थे लेकिन तलाक की वजह से उनकी पर्सनल लाइफ खबरों में छा गई। पत्नी से अलग होने के बाद अर्जुन की जिंदगी में गैब्रिएला आई, जिनके साथ अब उनका एक बच्चा भी है। अर्जुन जिंदगी में गैब्रिएला संग खुशी-खुशी रह रहे हैं।

07 / 09
Photo : Social Media/Stars

Farhan Akhtar ने भी बच्चों के जवान होने के बाद की दूसरी शादी

फरहान अख्तर ने अधुना के साथ लव मैरिज की थी, जो कुछ सालों के बाद खत्म हो गई। इसके बाद फरहान की जिंदगी में शिबानी दांडेकर आईं। फरहान और शिबानी का रिश्ता इतना अच्छा बन गया कि इन दोनों ने शादी कर ली। शिबानी के साथ शादी करने के दौरान फरहान के बच्चे जवान हो चुके थे।

08 / 09
Photo : Social Media/Stars

Hrithik Roshan भी लड़ा रहे हैं सबा आजाद संग इश्क

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन भी अपनी पत्नी सुजैन को तलाक दे चुके हैं। इन दोनों को दो प्यारे-प्यारे बच्चे हैं लेकिन वो भी इन्हें दूर होने से न रोक पाए। ऋतिक तलाक लेने के बाद सबा आजाद संग रिश्ते में हैं।

09 / 09
Photo : Social Media/Stars

खुद से बड़ी मलाइका संग अर्जुन को हुई मोहब्बत

सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ वक्त पहले तक अर्जुन रामपाल रिलेशनशिप में थे। मलाइका-अर्जुन का रिश्ता काफी वक्त तक चला लेकिन अंत में ये खत्म हो गया। सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने मलाइका संग ब्रेकअप की बात स्वीकारी थी।