​बढ़ती उम्र में बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल हुई ये हसीनाएं, लोगों ने दी खुले कपड़े पहनने की हिदायत​

​हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को अपने शो के प्रोमो के दौरान बॉडीफिट ड्रेस में देखा गया। जहां वह लोगों के बीच ट्रोलिंग का शिकार हो गई। काजोल की ये ड्रेस इतनी टाइट थी कि लोगों ने उन्हें बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। काजोल से पहले ये हसीनाएं भी ट्रोल हो चुकी हैं।

बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हुई ये एक्ट्रेस
01 / 06
Image Credit : Instagram

बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हुई ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर स्टार को फिट दिखना बहुत जरूरी होता है। एक स्टार फिट है तो वह पॉपुलर है। वहीं अगर किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस का थोड़ा सा वजन बढ़ जाए तो वह निशाने पर आ जाते हैं। हाल ही में काजोल देवगन को ट्रोल किया गया। इसके अलावा और भी कई एक्ट्रेस हैं जो कभी न कभी इस ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं।

बिपाशा बसु
02 / 06
Image Credit : Instagram

बिपाशा बसु

इन दिनों बिपाशा बसु को उनके पहले और अब के लुक को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि देवी के जन्म के बाद बिपाशा लगातार अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही है।

काजोल देवगन
03 / 06
Image Credit : Instagram

काजोल देवगन

काजोल देवगन को अक्सर उनके बढ़े हुए वजन को लेकर निशाने पर लिया जाता है। हाल ही में जब वह बॉडीफिट ड्रेस पहनकर आई तो लोगों ने उन्हें टाइट कपड़े न पहनने की सलाह दे डाली।

तनुश्रीदत्ता
04 / 06
Image Credit : Instagram

तनुश्रीदत्ता

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूर है लेकिन उनका काम न मिलने का सबसे बड़ा कारण उनका बढ़ा हुआ वजन बताया जाता है। एक्ट्रेस कई दफा इसका जिक्र भी कर चुकी है। बढ़े वजन के कारण उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन
05 / 06
Image Credit : Instagram

ऐश्वर्या राय बच्चन

आरध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय का वजन अचानक बढ़ गया था। उसके बाद एक्ट्रेस ने काम करना बंद कर दिया था। हालांकि जब वह कैमरे के सामने आई तो लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया।

रानी मुखर्जी
06 / 06
Image Credit : Instagram

रानी मुखर्जी

अभिनेत्री रानी मुखर्जी को आपने बेहद कम स्पॉट होते हुए देखा होगा। लेकिन शादी के बाद जब आदिरा का जन्म हुआ तब रानी का वजन बढ़ गया था। तब लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited