आउटसाइडर के नाम पर अपनी रोटी सेक रहे हैं ये बॉलीवुड सितारे, सालों से लोगों को बना रहे हैं बेवकूफ

बॉलीवुड में सेलेब्स अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। सेलेब्स के इंडस्ट्री में आते ही उन्हें आउटसाइडर या नेपोटिज्म के प्रोडक्ट का टैग दे दिया जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जो आउटसाइडर नहीं है। इन सितारों का बॉलीवुड से तगड़ा कनेक्शन है।

कियारा आडवाणी से शाहरुख खान तक बॉलीवुड के इन सितारों का फिल्म इंडस्ट्री से है तगड़ा कनेक्शन
01 / 08
Image Credit : Instagram

कियारा आडवाणी से शाहरुख खान तक, बॉलीवुड के इन सितारों का फिल्म इंडस्ट्री से है तगड़ा कनेक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स वर्सेज नेपोटिज्म एक ऐसा मुद्दा जिस पर सालों से बहस चल रही है। आज के समय में सेलेब्स को इस तरह के टैग दे दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे भी है जिन्हें लोग आउटसाइडर मानते हैं। लेकिन रियल लाइफ में इन सितारों का बॉलीवुड से कोई न कोई कनेक्शन जरूर है। इस लिस्ट में यामी गौतम, कियारा आडवाणी समेत कई सितारों का नाम शामिल है।

कियारा आडवाणी
02 / 08
Image Credit : Instagram

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी कोई आउटसाइडर नहीं हैं। एक्ट्रेस की मां और सलमान खान बचपन के दोस्त है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ईशा अंबानी की बचपन की दोस्त है। एक्ट्रेस को बॉलीवुड में काम दिलाने में जूही चावला ने मदद की थी।

रणवीर सिंह
03 / 08
Image Credit : Instagram

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें कई ऑडिशन देने पड़े थे। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि वह सोनम कपूर के कजिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर के पिता ने बेटे के लॉन्च में मोटी रकम खर्च की थी।

यामी गौतम
04 / 08
Image Credit : Instagram

यामी गौतम

यामी गौतम के पिता मुकेश गौतम पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता है। इस वजह से एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने में मदद मिली।

जॉन अब्राहम
05 / 08
Image Credit : Instagram

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम एक संपन्न परिवार से आते हैं। एक्टर ऋतिक और उदय चोपड़ा के स्कूल के दोस्त है। एक्टर को उदय ने पहली फिल्म जिस्म दिलाने में मदद की थी। इसके अलावा एक्टर धूम में भी नजर आए थे।

तारा सुतारिया
06 / 08
Image Credit : Instagram

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया ने करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस जॉन अब्राहम के परिवार की करीबी है।

अमिताभ बच्चन
07 / 08
Image Credit : Instagram

अमिताभ बच्चन

अमिताभ के पिता कवि हरिवंश राय बच्चन थे। उनके पिता और जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बीच में गहरी दोस्ती थी। इस वजह से एक्टर को बॉलीवुड में करियर बनाने में मदद मिली।

शाहरुख खान
08 / 08
Image Credit : Instagram

शाहरुख खान

शाहरुख खान आउटसाइडर नहीं है। एक्टर के पिता पेशावर में दिलीप कुमार के पड़ोसी थे। इतना ही नहीं एक्टर के पिता एनएसडी में कैंटीन चलाते थे जिस वजह से उनकी दोस्ती अभिनेताओं से हुईं। एक्टर को हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म में पहला रोल दिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited