बढ़ती उम्र के साथ और भी स्टाइलिश होती जा रही हैं ये हसीनाएं, 50 पार होकर नई एक्ट्रेस को दे रही हैं फैशन टिप्स

​नीना गुप्ता से लेकर सोनाली बेंद्रे तक बॉलीवुड की ये हसीनाएं 50 पार हो चुकी हैं। लेकिन, आज तक उनके फैशन में कोई कमी नहीं आई है। आज भी ये हसीनाएं अपने फैशन से नई-नई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। आइए आपको दिखाते हैं इन एक्ट्रेस के फैशन ट्रेंड की झलक।

01 / 07
Share

फैशन डिवा हैं ये हसीनाएं

फिल्म इंडस्ट्री में फैशन और स्टाइल के आगे कुछ भी नहीं टिकता। कुछ एक्ट्रेस अपनी लाइफ बेहद सिम्पल अंदाज में जीती हैं, वहीं कुछ हसीनाएं ऐसी होती हैं जो उम्र के साथ और भी स्टाइलिश होती चली जाती हैं। आज हम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो 50 पार होकर भी बेहद स्टाइलिश हैं। इस लिस्ट में नीना गुप्ता से लेकर माधुरी दीक्षित का नाम शामिल है।

02 / 07
Photo : Instagram

सोनाली बेंद्रे

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों टीवी शो पति-पत्नी और पंगा को होस्ट कर रही है। एक्ट्रेस की उम्र 51 साल है, उनकी फिटनेस देखकर कोई नहीं बता सकता कि उनकी उम्र क्या है। सोनाली बेंद्रे जिस तरह से खुद को मेंटेन रखती हैं, हर एक्ट्रेस उनसे फिटनेस टिप्स लेती है।

03 / 07
Photo : Instagram

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की उम्र 58 साल हो गई है। आज भी वह लाखों लड़कों का दिल धड़काती है। माधुरी दीक्षित अपने आप को पूरा मेंटेन रखती है। माधुरी दीक्षित फैशन में कोई कमी नहीं छोड़ती।

04 / 07
Photo : Instagram

नीना गुप्ता

इन दिनों लोग अभिनेत्री नीना गुप्ता को देखकर यही कह रहे हैं कि मेरा बुढ़ापा इतना ही स्टाइलिश होना चाहिए। नीना गुप्ता जिस तरह से बिना किसी झिझक के अपना फैशन फ्लॉन्ट करती है, इससे सभी को सीखना चाहिए।

05 / 07
Photo : Instagram

रवीना टंडन

रवीना टंडन अपनी खूबसूरती को जरा सा भी कम नहीं होने देती। अपने स्टाइलिश लुक से लेकर मेकअप तक हर चीज में रवीना टंडन टिप-टॉप रहती है। रवीना टंडन के फैशन के आगे तो उनकी बेटी भी फेल हो जाती है।

06 / 07
Photo : Instagram

ज़ीनत अमान

अभिनेत्री जीनत अमान अपने समय की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। और आज भी वह लाखों लोगों के लिए स्टाइल आइकॉन बनी हुई हैं। जीनत अमान की उम्र 74 साल है और उनके फैशन के आगे आजकल की जवान एक्ट्रेस फेल हैं।

07 / 07
Photo : Instagram

रेखा

जवां दिलों की धड़कन अभिनेत्री रेखा, जब सज-धजकर कैमरे के सामने आती है तो लड़के घायल हो जाते हैं। इस उम्र में भी रेखा के फैशन में कोई कमी नहीं आई है।