सलमान खान की फिल्में करते ही 'लंगड़े घोड़े' जैसा हुआ इन हसीनाओं के करियर का हाल, बनने आई थीं लेडी सुपरस्टार

Actresses Flop Who Worked With Salman Khan: डेजी शाह से लेकर पूजा हेगड़े सहित ऐसी कई अदाकाराएं हैं, जो सलमान खान संग काम करने के बाद भी अपने करियर को नहीं बना पाईं। ये हसीनाएं आज भी इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही हैं। देखें ये लिस्ट...

सलमान खान संग काम करने के बाद आज भी स्ट्रगल कर रही हैं ये हसीनाएं
01 / 08
Image Credit : Instagram

सलमान खान संग काम करने के बाद आज भी स्ट्रगल कर रही हैं ये हसीनाएं...

Actresses Flop Who Worked With Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में हैं। बीते कई सालों में सलमान खानने अपनी फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में कई हसीनाओं को लॉन्च किया। कइयों को लोकप्रियता हासिल हुई तो कई आज भी इंडस्ट्री में अपने करियर को बनाने की स्ट्रगल कर रही हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए सलमान खान की फिल्में करना लकी साबित नहीं हुआ। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

डेजी शाह
02 / 08
Image Credit : Instagram

डेजी शाह

डेजी शाह ने फिल्म 'जय हो' में पहली बार सलमान खान के साथ काम किया था। इसके बाद वो 'रेस 3' में नजर आई थीं। इसके बाद भी डेजी शाह आज भी इंडस्ट्री में अच्छे रोल पाने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं।

स्नेहा उल्लाल
03 / 08
Image Credit : Instagram

स्नेहा उल्लाल

स्नेहा उल्लाल ने फिल्म 'लकी' मूवी में अभिनेता संग काम किया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के साथ स्नेहा उल्लाल का करियर भी कुछ खास नहीं रहा था।

सोनाक्षी सिन्हा
04 / 08
Image Credit : Instagram

सोनाक्षी सिन्हा

सलमान खान की 'दबंग' फिल्म से डेब्यू करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने भी कई फिल्में कीं। हैरानी की बात यह है कि सोनाक्षी अभी तक सोलो ब्लॉकबस्टर नहीं दे पाई हैं।

भूमिका चावला
05 / 08
Image Credit : Instagram

भूमिका चावला

'तेरे नाम' फिल्म में भूमिका चावला ने सलमान खान के साथ काम किया था। फिल्म तो ब्लॉकबस्टर रही लेकिन भूमिका चावला की गिनती आज भी टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में नहीं होती है।

सई मांजरेकर
06 / 08
Image Credit : Instagram

सई मांजरेकर

'दबंग 3' से सई मांजरेकर ने डेब्यू किया था। सलमान खान संग काम करने के बाद भी सई मांजरेकर अभी भी बड़ी-बड़ी फिल्मों की तलाश में लगी हुई हैं।

पूजा हेगड़े
07 / 08
Image Credit : Instagram

पूजा हेगड़े

'किसी का भाई किसी की जान' में पूजा हेगड़े और सलमान खान की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आई थी। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद पूजा हेगड़े की स्ट्रगल और बढ़ गई।

जरीन खान
08 / 08
Image Credit : Instagram

जरीन खान

जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म 'वीर' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म के काम करने के बाद भी जरीन खान को बहुत बड़े-बड़े रोल कभी ऑफर नहीं हुए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited