शादीशुदा होकर भी प्राची देसाई की खूबसूरती के जाल में फंस गए थे रोहित शेट्टी, पत्नी-बच्चे को छोड़ने का बना लिया था मन

​Prachi Desai's Affair With Rohit Shetty: प्राची देसाई आज 37 साल की हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्राची देसाई का नाम रोहित शेट्टी के जुड़ने के बाद खूब चर्चा में रहा था। एक समय प्राची देसाई के लिए रोहित शेट्टी अपनी बीवी-बच्चे को छोड़ने तक के लिए तैयार हो गए थे।

रोहित शेट्टी संग उड़े थे प्राची देसाई के अफेयर के चर्चे
01 / 07
Image Credit : Instagram

रोहित शेट्टी संग उड़े थे प्राची देसाई के अफेयर के चर्चे...

Prachi Desai's Affair With Rohit Shetty: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्राची देसाई आज यानी 12 सितंबर के दिन अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। प्राची देसी अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चा में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्राची देसाई का एक समय बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी संग अफेयर रहा था। प्राची देसाई संग रिश्ते में आने से पहले रोहित शेट्टी शादीशुदा थे। चलिए जानते हैं आखिर यह लव-स्टोरी कैसे शुरू हुई थी...

बॉलीवुड आते ही प्राची देसाई ने मचा दिया था तहलका
02 / 07
Image Credit : Instagram

बॉलीवुड आते ही प्राची देसाई ने मचा दिया था तहलका

छोटे परदे पर धमाल मचाने के बाद प्राची देसाई ने जब बॉलीवुड में एंट्री मारी तो उन्होंने तहलका मचा दिया था। रोहित शेट्टी की नजर प्राची देसी पर पड़ी और उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया।

प्राची के साथ लगी थी बोल बच्चन
03 / 07
Image Credit : Instagram

प्राची के साथ लगी थी 'बोल बच्चन'

रोहित शेट्टी ने प्राची देसाई को फिल्म 'बोल बच्चन' ऑफर की थी। इस दौरान दोनों की मुलाकात भी सेट पर पहली बार हुई थी। रोहित शेट्टी भी प्राची देसाई की खूबसूरती के कायल हो गए थे।

शादीशुदा रोहित शेट्टी के प्यार में पड़ गई थीं प्राची
04 / 07
Image Credit : Instagram

शादीशुदा रोहित शेट्टी के प्यार में पड़ गई थीं प्राची

प्राची देसाई जब फिल्म 'बोल बच्चन' की शूटिंग कर रही थी, तब रोहित शेट्टी संग एक्ट्रेस की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों जमाने से बच-बचकर मिलना भी शुरू कर दिया था।

रोहित शेट्टी संग रोमांटिक डिनर डेट पर गई थीं प्राची
05 / 07
Image Credit : Instagram

रोहित शेट्टी संग रोमांटिक डिनर डेट पर गई थीं प्राची

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी के साथ प्राची देसाई रोमांटिक डिनर डेट पर भी गई थीं। दोनों के अफेयर के चर्चे अब धीरे-धीरे बाहर आने लगे थे।

बीवी-बच्चे से अलग होने को तैयार थे रोहित शेट्टी
06 / 07
Image Credit : Instagram

बीवी-बच्चे से अलग होने को तैयार थे रोहित शेट्टी

प्राची देसाई से रोहित शेट्टी इतना प्यार करने लगे थे कि वो अपने बीवी-बच्चे के पास मिलने भी नहीं जाते थे। प्राची देसाई के साथ रहने के लिए रोहित शेट्टी ने पत्नी-बच्चे से अलग होने का फैसला कर लिया था।

प्राची-रोहित के रिश्ते में ऐसे आई खटास
07 / 07
Image Credit : Instagram

प्राची-रोहित के रिश्ते में ऐसे आई खटास

एक समय ऐसा आया जब रोहित शेट्टी को एहसास होने लगा कि वो प्राची के लिए पत्नी-बच्चे से अलग नहीं हो पाएंगे। इसके बाद रोहित शेट्टी ने प्राची से दूरियां बनाना शुरू कर दिया। यह बात प्राची को अच्छी नहीं लगी और दोनों अलग हो गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited