​गोरी चमड़ी नहीं टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में नाम कमा पाई ये हसीनाएं, मेहनत की कमाई से मिली शोहरत​

​फिल्म इंडस्ट्री के बारे में अक्सर कहा जाता है कि यहाँ पर केवल उन्हीं लड़कियों को चांस मिलता है जो दिखने में सुंदर होती है। ये जितना सच है उतना ही ये भी सच है कि मेहनत के दम पर कुछ हसीनाओं ने सबको पीछे छोड़ दिया। आज हम उन एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने मेहनत के दम पर नाम चमकाया।

मेहनत लाई रंग
01 / 07
Image Credit : Instagram

मेहनत लाई रंग

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कई बातें हैं जो बच्चे से बच्चा भी जानता है लोगों का मानना है कि अगर आपका रंग साफ नहीं हुआ तो आप कैमरे के सामने नहीं आ सकते। इन हसीनाओं ने सभी बातों और अफवाहों पर पानी फेरते हुए अपने टैलेंट का दम दिखाया। जिन्हें कोई नहीं जानता था उन एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के साथ घर-घर में पहचान बनाई है। इस लिस्ट में ओटीटी क्वीन से लेकर बॉलीवुड की क्रश का नाम शामिल है।

शेफाली शाह
02 / 07
Image Credit : Instagram

शेफाली शाह

वैसे तो शेफाली शाह लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं लेकिन वह वायरल हुई थी दिल्ली क्राइम वेब शो से। इस शो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद वह बैक टू बैक फिल्में-शो करती गई और छा गई।

राधिका आप्टे
03 / 07
Image Credit : Instagram

राधिका आप्टे

एक समय था जब राधिका आप्टे को कोई नहीं जानता था लोगों का कहना था कि गोरी न होने की वजह से राधिका को काम नहीं मिलेगा, लेकिन उन्होंने वेब सीरीज सेक्रेड गेम से साबित कर दिया कि वह सबसे ऊपर हैं। उसके बाद राधिका ओटीटी की क्वीन बन गई।

कोंकणा सेन शर्मा
04 / 07
Image Credit : Instagram

कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन शर्मा कई दिलों की धड़कन हैं। जब वह 'वेक अप सिड' में आई थी तो सबकी फेवरेट बन गई थी। उसके बाद कोंकणा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।जब वह परदे पर एक्टिंग करती हैं तो उस किरदार में पुरी तरह से खो जाती हैं।

रसिका  दुग्गल
05 / 07
Image Credit : Instagram

रसिका दुग्गल

रसिका दुग्गल एक और प्रतिभाशाली अएक्ट्रेस हैं जो पिछले कुछ समय से एक जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। लेकिन, मिर्ज़ापुर 2 में उनके दमदार अभिनय के बाद ही फैंसको उनकी असली क्षमता का एहसास हुआ। उसके बाद, अ सूटेबल बॉय और दिल्ली क्राइम में उनके काम ने भी उन्हें खूब वाहवाही बटोरी।

सयानी गुप्ता
06 / 07
Image Credit : Instagram

सयानी गुप्ता

सयानी गुप्ता ने अपने टैलेंट के दम पर यह साबित कर दिया कि बॉलीवुड में केवल व्हाइट ब्यूटी ही असली टैलेंट नहीं है। अपने वेब शोज और फिल्मों से सयानी ने इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है।

फातिमा सना शेख
07 / 07
Image Credit : Instagram

फातिमा सना शेख

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने अपनी एक्टिंग पर खूब मेहनत की है। वह हर फिल्म के साथ कुछ नया ट्राइ करती हैं। बेशक से वह व्हाइट ब्यूटी हों लेकिन उनका काम कमाल का है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited