शाहिद कपूर के हाथों से छीनी गई थीं ये 5 फिल्में, अब 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की बायोपिक पर लगा ताला
Shahid Kapoor Out From These Movies: 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की बायोपिक के बंद होने से पहले निर्माताओं ने लास्ट मौके पर शाहिद कपूर को 5 बड़ी बॉलीवुड की फिल्मों से बाहर कर दिया था। इस लिस्ट को देखकर आपको हैरानी होने वाली है।

शाहिद कपूर के हाथों से छीनी गई थीं ये 5 फिल्में...
Shahid Kapoor Out From These Movies: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपने जीवन में रोमांटिक से लेकर एक्शन सहित कई मूवीज की हैं, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार भी मिला। हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए अमित राय ने बताया कि वो शाहिद कपूर को कास्ट कर 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की बायोपिक बनाने वाले थे, जिसे अब बंद कर दिया गया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे शाहिद कपूर को बाहर कर दिया गया था। आइए देखें ये लिस्ट...

रॉकस्टार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर को मेकर्स ने सबसे पहले 'रॉकस्टार' ऑफर की थी। मगर बाद में उन्होंने शाहिद कपूर की जगह रणबीर कपूर को कास्ट कर लिया था।

गोरी तेरे प्यार में
करीना कपूर खान और इमरान खान की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के लिए भी मेकर्स शाहिद कपूर को कास्ट करने वाले थे लेकिन लास्ट मौके उन्होंने अपना मन बदल दिया था।

रांझणा
'रांझणा' मूवी के लिए सोनम कपूर के अपोजिट मेकर्स शाहिद कपूर को लेने का पूरा मन बना चुके थे। हालांकि बाद में यह मूवी शाहिद कपूर की जगह साउथ एक्टर धनुष के हिस्से चली गई।

बैंग-बैंग
ऋतिक रोशन ने फिल्म 'बैंग-बैंग' में अहम रोल निभाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी। इस मूवी के लिए ऋतिक रोशन की जगह शाहिद कपूर मेकर्स की पहली पसंद थे लेकिन बाद में पता नहीं क्या हुआ और शाहिद का पत्ता साफ हो गया।

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा
'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में इमरान खान की जगह मेकर्स शाहिद कपूर को कास्ट करने वाले थे। शाहिद कपूर की मेकर्स के साथ बात नहीं बनी और उनके हाथों से यह मूवी छिन गई।

बंद हो गई छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक
शाहिद कपूर की फिल्म 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की बायोपिक को बंद कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि खुद डायरेक्टर अमित राय ने की है।

Flipkart BBD Sale: OnePlus 13 की धड़ाम हुई कीमत, फ्लिपकार्ट ने सेल से पहले ही कर दी बड़ी कटौती

Top 7 TV Gossips: शुभी जोशी ने खोली आवेज दरबार की पोल! तान्या मित्तल के एक्स-बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट

Optical Illusion: क्या आपके पास है बाज जैसी नजर जो ढूंढ़ पाए 99 की भीड़ में 66, दम है तो खोजकर दिखाएं

Bigg Boss 19 WKW: नेहल सहित इन सदस्यों की बखिया उधेड़ेंगी फराह खान, मनोरंजन का तड़का लगाएगी Jolly LLB 3 कास्ट

समुद्र में जहाज चलाने वाले की सैलरी कितनी होती है, हर महीने मिलते हैं इतने रुपये

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार मुद्दे पर सामने आई कोच गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया

गरियाबंद के बाद बीजापुर में सुरक्षाबलों ने चलाया अभियान; नक्सलियों का लगातार हो रहा खात्मा; एक और ढेर

पहाड़ों-सुरंगों और नदियों से पाया पार, इन राज्यों में बने नए रेलवे स्टेशन; नॉर्थ ईस्ट में बिछ रहा पटरियों का जाल

Vaishno Devi Yatra: लगातार हो रही बारिश...अभी स्थगित रहेगी माता वैष्णो देवी की यात्रा, पढ़ें- बड़ा अपडेट

बुरी फंसी कांग्रेस? PM मोदी की मां के AI वीडियो मामले में दिल्ली में FIR दर्ज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited