दीपिका पादुकोण से पहले दबंग दरोगा बनकर छाई ये 7 हसीनाएं, हाथ में डंडा लेकर दुश्मनों के छुड़ा दिए थे छक्के

रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में वो दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं दीपिका से पहले किन हसीनाओं ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है।

पुलिस ऑफिसर के रोल में इन हसीनाओं ने लीड एक्टर्स को दी मात
01 / 09
Image Credit : Instagram

पुलिस ऑफिसर के रोल में इन हसीनाओं ने लीड एक्टर्स को दी मात

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब एक्ट्रेसेस को भी महत्वपूर्ण रोल मिलने लगे हैं। मेकर्स भी वुमेन सेंट्रिक फिल्में बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर आज पूरे दिन रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन के लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। लेडी सिंघम के रोल में दीपिका पादुकोण नजर आईं। पुलिस वाली के रोल में फैंस एक्ट्रेस को खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं दीपिका से पहले किन हसीनाओं ने स्क्रीन पर पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है।

दीपिका पादुकोण
02 / 09
Image Credit : Instagram

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में नजर आएंगी। एक्ट्रेस फिल्म में शक्ति शेट्टी का रोल प्ले कर रही हैं। ट्रेलर में दीपिका धांसू अंदाज में नजर आईं।

तबू
03 / 09
Image Credit : Instagram

तबू

द्दश्यम में तबू ने आईजी मीरा देशमुख का पावरफुल रोल प्ले किया था। फिल्म में एक्ट्रेस के दमदार अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया है।

शेफाली शाह
04 / 09
Image Credit : Instagram

शेफाली शाह

दिल्ली क्राइम वेब सीरीज में शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने सीरीज में मजबूत और निडर पुलिस वाली के रोल को बखूबी निभाया है।

रवीना टंडनemem
05 / 09
Image Credit : Instagram

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने वेब सीरीज आरण्यक में पुलिस सुपरिटेंडेंट कस्तूरी दोगरा का किरदार निभाया था। सीरीज में उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

यामी गौतम
06 / 09
Image Credit : Instagram

यामी गौतम

कॉमेडी ड्रामा फिल्म दसवी में यामी गौतम ने जेल सुपरिटेंडेंट का रोल प्ले किया था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

मृणाल ठाकुर
07 / 09
Image Credit : Instagram

मृणाल ठाकुर

क्राइम थ्रिलर सीरीज गुमराह में मृणाल ठाकुर ने पुलिस वाली का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से सीरीज में जान फूंक दी थी।

प्रियंका चोपड़ा
08 / 09
Image Credit : Instagram

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने डॉन 2 में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले किया था।

सान्या मल्होत्रा
09 / 09
Image Credit : Instagram

सान्या मल्होत्रा

सान्या मल्होत्रा ने कटहल में पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस ने महिमा बसोर के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा था। एक्ट्रेस की काम की जमकर तारीफ हुई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited