Top 7 TV Gossips: शुभी जोशी ने खोली आवेज दरबार की पोल! तान्या मित्तल के एक्स-बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट

Top 7 TV Gossips 13 September, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ शुभी जोशी ने आवेज दरबार पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल के एक्स-बॉयफ्रेंड को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

01 / 08
Share

13 सितंबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 13 September, 2025: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी रहती है। आए दिन टीवी के स्टार्स सुर्खियों में नजर आते हैं। आज भी 'बिग बॉस 19' फेम आवेज दरबार से लेकर तान्या मित्तल जैसे कई स्टार्स सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा 'नागिन 7' भी खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। जहां एक तरफ शुभी जोशी ने बिग बॉस 19 के ही कंटेस्टेंट के खिलाफ बयान दिया है तो वहीं तान्या मित्तल के एक्स-बॉयफ्रेंड बलराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

02 / 08
Photo : Star's Instagram

प्रियंका चाहर चौधरी के अलावा इस एक्ट्रेस की भी होगी 'नागिन 7' में एंट्री

​'नागिन 7' ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन 7' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। लेकिन उनके अलावा डोनल बिष्ट का नाम भी सामने आ रहा है। ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि 'नागिन 7' में दो हसीनाएं लीड एक्ट्रेस बनेंगी।​

03 / 08
Photo : Star's Instagram

दलजीत कौर ने 'बिग बॉस 19' पर दिया रिएक्शन

​दलजीत कौर ने 'बिग बॉस' के 19वें सीजन पर रिएक्शन दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार का सीजन थोड़ा अलग है, क्योंकि इस बार आपको दूसरे तरीके से लड़ने के लिए नहीं कह रहे हैं। वरना इशारा किया जाता था कि आप चुप हैं और लड़ाई नहीं कर रहे हैं। ये सीजन रियल होने का और जिम्मेदार होने का है।​

04 / 08
Photo : Star's Instagram

'झनक' के ऑफ एयर होने पर कृषाल आहूजा ने तोड़ी चुप्पी

​'झनक' को लेकर बीते कुछ दिनों से खबर आ रही है कि शो पर जल्द ही ताला लगने वाला है। लेकिन अब इस मामले पर कृषाल आहूजा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर एक चीज, चाहे वो इंसान हो, शो हो या कोई भी चीज हो, हर एक चीज का जाने का वक्त होता है। तो मुझे लगता है कि इस शो के जाने का वक्त आ गया है। इसलिए वो जा रहा है।"​

05 / 08
Photo : Star's Instagram

स्काई ब्लू लहंगे में प्यारी लगीं आमना शरीफ

​आमना शरीफ ने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वक्त के साथ-साथ आमना शरीफ और भी जवान होती जा रही हैं। फोटो में आमना शरीफ का अंदाज तारीफ के लायक रहा।​

06 / 08
Photo : Star's Instagram

शुभी जोशी ने खोली आवेज दरबार की पोल!

​शुभी जोशी ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि वह 'स्प्लिट्सविला 15' के बाद एक शख्स को डेट कर रही थीं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वो इंसान इस वक्त बिग बॉस में हैं। इसपर सुभी जोशी ने हां कहा। शुभी ने आगे कहा, "वो मुझे कहता था कि मैं बहुत खास हूं। हम बहुत साफ थे कि हम दोनों एक-दूजे को पसंद करते थे और हम दोनों में ही भावनाएं थीं। वो ही था जो कोशिश कर रहा था, मैं नहीं। उसने मेरी दोस्त को भी मैसेज किया और मिलने के लिए कहा।"​

07 / 08
Photo : Star's Instagram

तान्या मित्तल के एक्स-बॉयफ्रेंड बलराज सिंह हुए गिरफ्तार

​'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल की एंट्री के बाद से ही एक्स-बॉयफ्रेंड बलराज सिंह को उनके खिलाफ कमेंट करते देखा गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड बलाज सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है।​

08 / 08
Photo : Star's Instagram

मरून साड़ी में खूबसूरत लगीं श्वेता तिवारी

​श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह मरून साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। फोटो में श्वेता तिवारी का अंदाज और अदाएं तारीफ के लायक रहीं।​