टीवी के आइकॉनिक शोज जिन्हें सास से लेकर बहू तक सब साथ बैठकर करती थी एन्जॉय, आज भी लोगों में हैं पॉपुलर

हिन्दी टीवी शो की दिवनीयत तो इंडिया में सबसे ज्यादा है। ये शोज जब भी टीवी पर आते तो इसे देखने के लिए छोटे से लेकर बड़ा तक घर का हर सदस्य टीवी का आगे बैठ जाता था। आज भी कई शोज आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे शोज हैं जो दिलों में बसे हैं।

01 / 07
Share

सास-बहू सबके फेवरेट थे ये शो

इंडियन टीवी सीरियल की दीवानगी तो लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। शो के किरदारों से लेकर इसकी कहानी तक फैंस के दिलों में बस जाती है। इन टीवी शोज ने छोटे से लेकर बड़े तक हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। आज हम आपको टीवी के वो आइकॉनिक शोज बताने जा रहे हैं जो सास और बहू बैठकर साथ देखती थी।

02 / 07
Photo : Facebook

रामायण

रमानंद सागर की रामायण एक ऐसा सीरियल था जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी ने देखा है। यह शो जब दोबारा से टीवी पर आया तब भी इसकी टीआरपी ने लंबी छलांग लगाई थी। यह केवल सास-बहू नहीं बल्कि घर के बेटों को भी पसंद था।

03 / 07
Photo : Facebook

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

तुलसी और मिहिर की ये जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी थी। इस शो में अगले दिन क्या होने वाला है, इसे जानने के लिए लोग घंटों टीवी के आगे बैठ जाते थे। इस शो के हर एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता था। अब इस शो का दूसरा सीजन टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है।

04 / 07
Photo : Facebook

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने फैंस के दिल में अलग छाप छोड़ी। अक्षरा और नैतिक की कहानी से शुरू हुआ ये शो घर की सभी महिलाओं को पसंद था। यह शो आजतक अपने चौथे सीजन के साथ चल रहा है।

05 / 07
Photo : Facebook

कसौटी जिंदगी की

अनुराग और प्रेरणा की कहानी को परदे पर उतारने वाला ये शो आज भी दिलों में बसा हुआ है। इस शो में हर रोज कोई न कोई नया ट्विस्ट आता रहता था। यह एक पारिवारिक शो था जिसे दादी से लेकर नानी तक देखती थी।

06 / 07
Photo : Facebook

संजीविनी

डॉक्टर्स की लाइफ पर बना ये शो संजीविनी अपनी युनीक कहानी के चलते चर्चा में रहता था। इस शो का कान्सेप्ट काफी पसंद किया जाता था। इस शो ने दर्शकों को इतना पसंद किया कि इसका दूसरा सीजन भी रिलीज हुआ था।

07 / 07
Photo : Facebook

कसम से

कसम से शो की कहानी तीन बहनों के जीवन में आए उथल-पुथल पर बनी थी। प्राची देसाई और राम कपूर शो में लीड रोल में थे। शो फैंस की फेवरेट लिस्ट में आता था।