• Welcome!

Logo

Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…

or continue with
  • email iconGoogle
  • email iconEmail
To get RegisteredSignup now
अध्यात्म

Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए?

Surya Grahan 2025: धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष अनुसार ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर देखने को मिलता है। इसलिए चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। यहां पर बताया गया है कि इस महीने जो सूर्य ग्रहण लग रहा है, उसमें गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें।

Follow
GoogleNewsIcon

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। वैसे भारत से इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बावजूद इसके जो भी गर्भवती महिलाएं हैं, वो ग्रहण के नियमों का पालन जरूर करती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए और साथ ही क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी गई है।

सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें, क्या न करें (pic credit: canva)
सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें, क्या न करें (pic credit: canva)

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम-

  • ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें
  • ग्रहण को सीधे न देखें
  • नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें
  • ग्रहण काल में खाना न खाएं
  • सिलाई कढ़ाई न करें
  • मंदिर न जाएं और न ही भगवान को छुएं
  • भूलकर भी सोए नहीं

गर्भवती महिलाएं क्या करें-

संबंधित खबरें
  • गर्भवती महिलाएं इस बात पर विशेष ध्यान दें कि उन्हें सूर्य ग्रहण काल में नहीं सोना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घास पर बैठना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण से पहले और बाद में स्नान अवश्य करना चाहिए, इससे सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • सूर्यग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। या फिर आप अपने इष्टदेव के मंत्र का भी जप कर सकते हैं।
  • सूर्यग्रहण के दौरान महिलाओं में पाचन दोष बढ़ जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस दौरान पहले से बना भोजन करने से बचना चाहिए। अगर आप चाहें तो फलों का सेवन कर सकते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को इस दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर जाना पड़े तो पहले अपने पेट पर गेरु लगाकर जाए।

क्या भारत में दिखेगा सूर्यग्रहण ?

साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। इसलिए इस सूर्यग्रहण का प्रभाव भारत पर ज्यादा दिखाई भी नहीं देगा। फिर भी गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान इन सभी बातों का ख्यान जरूर रखना चाहिेए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखत...और देखें

Follow Us:
Subscribe to our daily Newsletter!
End Of Feed