अनन्या पांडे के कर्वी फिगर का राज है ये खास डाइट, आंतों की गंदगी खींच निकालने में है रामबाण, खा रहीं ऐसा खाना

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी पतली कमर और कर्वी फिगर के लिए खूब जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसे बनाए रखने के लिए वह एक खास डाइट फॉलो करती हैं। जो बॉडी को डिटॉक्स और आंतों की गंदगी को खींच बाहर करने में बहुत कारगर है। इससे संपूर्ण स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलता है। यहां जानें कौन सी है ये खास डाइट...

अनन्या पांडे के कर्वी फिगर का सीक्रेट
01 / 08
Image Credit : Instagram

अनन्या पांडे के कर्वी फिगर का सीक्रेट

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी परफेक्ट फिगर का राज एक विशेष "गट क्लीनज डाइट" है, जो आंतों की सफाई में मदद करती है और शरीर को हल्का व ऊर्जावान बनाती है। इस डाइट के साथ, अनन्या ने अपने भोजन की आदतों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

बॉडी डिटॉक्स के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल
02 / 08
Image Credit : Instagram

बॉडी डिटॉक्स के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल

अनन्या पांडे की गट क्लीनज डाइट न केवल उनकी फिटनेस का राज है, बल्कि यह एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी देती है। जीरा पानी से दिन की शुरुआत, समय पर भोजन, और आंतों की देखभाल जैसे सरल उपायों से आप भी अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

सुबह की शुरुआत
03 / 08
Image Credit : Instagram

सुबह की शुरुआत

अनन्या दिन की शुरुआत आयुर्वेदिक जीरा पानी से करती हैं। यह पेय पाचन क्रिया को सुधारता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। जीरा में मौजूद थायमोल जैसे यौगिक पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे आंतों की सफाई होती है।

शाम 7 बजे के बाद भोजन नहीं
04 / 08
Image Credit : Instagram

शाम 7 बजे के बाद भोजन नहीं

अनन्या ने बताया कि वह शाम 7 बजे के बाद कुछ नहीं खातीं। इससे उन्हें अगली सुबह हल्कापन और अधिक ऊर्जा महसूस होती है। पहले वह देर रात तक भोजन करती थीं, लेकिन इस बदलाव से उन्हें सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक
05 / 08
Image Credit : Instagram

प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक

उनकी डाइट में दही, फर्मेंटेड फूड्स, फल, सलाद, और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल हैं। ये फूड आंतों के लिए लाभकारी बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

खानपान का रखती हैं ध्यान
06 / 08
Image Credit : Instagram

खानपान का रखती हैं ध्यान

अनन्या अब उन फूड्स से परहेज करती हैं जो उनके शरीर को सूट नहीं करते या उन्हें असहज महसूस कराते हैं। वह मानती हैं कि युवा अवस्था में ही सही भोजन की आदतें अपनाना भविष्य में लाभकारी होता है।

चीट मील्स के लिए संतुलन
07 / 08
Image Credit : Instagram

चीट मील्स के लिए संतुलन

हालांकि अनन्या हेल्दी डाइट का पालन करती हैं, लेकिन वह समय-समय पर पिज्जा और आइसक्रीम जैसे पसंदीदा फूड्स का आनंद भी लेती हैं। वह मानती हैं कि संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

डिस्क्लेमर
08 / 08

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited