बरसात में होने वाली पेट से जुड़ी समस्याएं, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

मानसून यानी बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम भी लेकर आता है। आज हम आपको बारिश में होने वाली पेट से जुड़ी 5 समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

बारिश से जुड़े पेट के रोग
01 / 07
Image Credit : Canva

​बारिश से जुड़े पेट के रोग​

बरसात का मौसम हमारे लिए राहत लेकिन हमारी सेहत के लिए आफत लेकर आता है। जी हां इस मौसम में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हमारी सेहत को घेर लेती हैं। ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बारिश के मौसम में होने वाली 5 तरह के पेट की समस्याओं के बारे में बताएंगे।

डायरिया
02 / 07
Image Credit : Canva

डायरिया

बारिश में डायरिया के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं। जिसे पीछे बैक्टीरिया, वायरस से दूषित खानपान होता है। इससे बचाव के लिए हमेशा पानी को उबालकर पिएं और बासी खाना न खाएं।

फूड पॉइजनिंग
03 / 07
Image Credit : Canva

​फूड पॉइजनिंग​

बारिश के मौसम में फूड पॉइजनिंग के मामले भी बढ़ने लगते हैं, जिसमें उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण होते हैं। इसके पीछे कारण की बात करें तो बासी खाना, और सड़क किनारे का प्रदूषित खाना मुख्य है। इससे बचाव के लिए हमेशा ताजा और घर का बना खाना ही खाएं।

टाइफाइड
04 / 07
Image Credit : Canva

​टाइफाइड​

बारिश के कारण टाइफाइड भी काफी तेजी से फैलता है। इसके पीछे कारण की बात करें तो दूषित पानी और खाने के द्वारा इसका बैक्टीरिया हमारी आंतों तक पहुंचता है। इससे बचाव के लिए खुले और बाहर रखे खाने से परहेज करें।

अपच और गैस
05 / 07
Image Credit : Canva

​अपच और गैस​

मानसून के मौसम में लोगों को अपच और गैस की समस्या भी काफी ज्यादा होने लगती है। क्योंकि इस समय आपका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसके लिए आप हल्का भोजन लें, अदरक और जीरा चाय पीएं।

हेपेटाइटिस-ए और ई
06 / 07
Image Credit : Canva

​हेपेटाइटिस-ए और ई​

बारिश के मौसम में हेपेटाइटिस ए और ई का संक्रमण काफी फैलने लगता है। जिसका मुख्य कारण संक्रमित पानी पीना है। इसके लिए आपको हमेशा पानी का सेवन उबालकर या फिल्टर करके करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
07 / 07
Image Credit : Canva

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited