67 में भी सनी देओल के हाथों की 'ढाई किलो' वाली ताकत है बरकरार, नाश्ते में खाते हैं ये 1 चीज, दिखते हैं 40 जैसे यंग

सनी देओल के ढाई किलो के हाथ की ताकत तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक्टर आज 67 के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस में कोई खास बदलाव नहीं आया है। सनी देओल 67 साल की उम्र में भी जबरदस्त फिटनेस और यंग दिखते हैं। यहां तक कि उनके हाथों में भी वही जवानी वाला दम भरा है। आज हम बताएंगे उनकी इस जबरदस्त फिटनेस का राज....

01 / 08
Share

'ढाई किलो का हाथ' वाली ताकत का सीक्रेट

बॉलीवुड के पावरहाउस सनी देओल को देखकर आज भी लोग यकीन नहीं कर पाते कि उनकी उम्र 67 साल है। उनकी फिटनेस और एनर्जी देख कर लगता है जैसे वे अभी भी 40 के आसपास हों। फिल्मों में उनके 'ढाई किलो वाले हाथ' का जादू हो या रियल लाइफ में दमदार पर्सनालिटी, दोनों ही उनकी फिटनेस का नतीजा हैं। इसका सबसे बड़ा राज है उनकी सादी लेकिन हेल्दी डाइट और डिसिप्लिन लाइफस्टाइल।

02 / 08
Photo : IG/Sunny Deol

हाथों की ताकत आज भी बरकरार

सनी देओल के बाइसेप्स और मसल्स देखकर फैंस दंग रह जाते हैं। उनकी बॉडी आज भी उतनी ही पावरफुल लगती है जितनी फिल्मों के शुरुआती दिनों में थी। यही वजह है कि उनका मशहूर डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ' आज भी उन्हीं पर फिट बैठता है।

03 / 08
Photo : IG/Sunny Deol

नाश्ते में खाते हैं ये खास चीज

सुबह की शुरुआत सनी देओल प्रोटीन से भरपूर नाश्ते से करते हैं। उनका फेवरेट है स्क्रैम्बल्ड एग्स और टोस्ट। यह उन्हें दिनभर की एनर्जी देता है और उनकी मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाए रखता है। यही एक कारण है कि उनकी फिटनेस हमेशा टॉप पर रहती है।

04 / 08
Photo : IG/Sunny Deol

लेते हैं सादा और हेल्दी डाइट

सनी जंक फूड से दूर रहते हैं और घर का बना खाना पसंद करते हैं। लंच में वे अक्सर चिकन और पास्ता लेते हैं, जबकि डिनर में मिस्सी रोटी और मक्खन। दही और फल भी उनकी डाइट का हिस्सा हैं, जिससे उन्हें प्राकृतिक एनर्जी मिलती है।

05 / 08
Photo : IG/Sunny Deol

कॉफी के हैं शौकीन

सनी देओल कॉफी के भी शौकीन हैं। वे दिन में कई बार कॉफी पीते हैं। यह उनकी एनर्जी को बढ़ाती है और उन्हें एक्टिव बनाए रखती है। शूटिंग या काम के लंबे शेड्यूल में कॉफी उनका साथी होती है।

06 / 08
Photo : IG/Sunny Deol

डिसिप्लिन और वर्कआउट का रखते हैं ध्यान

सनी पाजी फिटनेस को लेकर बहुत डिसिप्लिन्ड हैं। वे योग, ध्यान और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। चाहे कितना भी बिजी शेड्यूल क्यों न हो, वे वर्कआउट करना नहीं छोड़ते।

07 / 08
Photo : IG/Sunny Deol

आप भी ले सकते हैं मोटीवेशन

सनी देओल इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 67 की उम्र में भी उनकी बॉडी और एनर्जी देखकर लोग दंग रह जाते हैं। स्क्रैम्बल्ड एग्स से लेकर सादा डाइट, कॉफी और वर्कआउट यही सब उन्हें आज भी यंग और दमदार बनाए हुए है।

08 / 08
Photo : IG/Sunny Deol

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।