वेट लॉस के लिए अपनाएं R Madhvan का ये स्मार्ट तरीका, थुलथुली लटकती तोंद महीनेभर में होगी अंदर

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो वजन घटाना तो चाहते हैं लेकिन इसके लिए जिम जाने का समय नहीं है, तो एक्टर आर माधवन का ये सीक्रेट वेट लॉस फॉर्मूला आपके बहुत काम आ सकता है। इसे अपनाकर उन्होंने खुद भी 21 दिनों में जबरदस्त वेट लॉस किया था। यहां जानें इसके बारे में...

आर माधवन का वेट लॉस सीक्रेट
01 / 08
Image Credit : Instagram

​आर माधवन का वेट लॉस सीक्रेट

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो कहते हैं "मेरे पास जिम जाने का टाइम नहीं है", तो ये लेख आपके लिए ही है। बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर आर. माधवन ने सिर्फ 21 दिन में अपनी लटकती तोंद को अंदर कर दिखाया था वो भी बिना जिम गए और बिना पसीना बहाए। उन्होंने कुछ आसान से बदलाव किए अपनी डेली लाइफ में और कमाल का रिजल्ट मिला। आइए जानते हैं उन्होंने क्या स्मार्ट ट्रिक्स अपनाईं।

समय से खाना
02 / 08
Image Credit : Instagram

समय से खाना

माधवन ने तय कर लिया कि रात का खाना 6:45 बजे से पहले खा लेंगे। इससे उनका डाइजेशन सुधरा और फैट जमा होना बंद हो गया। आपने भी सुना होगा "लेट नाइट डिनर, वेट गेन का विनर"।

भोजन को बनाएं पानी जैसा
03 / 08
Image Credit : Instagram

भोजन को बनाएं पानी जैसा

वो हर निवाले को 45-60 बार चबाते थे। सुनने में अजीब लगे लेकिन इससे खाना पचने में कोई दिक्कत नहीं होती और पेट जल्दी भर जाता है। धीरे खाने से ओवरइटिंग भी नहीं होती।

नो प्रोसेस्ड फूड
04 / 08
Image Credit : Instagram

नो प्रोसेस्ड फूड

माधवन ने डिब्बाबंद, तले-भुने और प्रोसेस्ड खाने से तौबा कर ली। उन्होंने फ्रेश सब्जियां, फल और सिंपल खाना खाना शुरू किया, बिलकुल घर जैसा भोजन।

खुद को हाइड्रेट रखो
05 / 08
Image Credit : Instagram

खुद को हाइड्रेट रखो

दिनभर भरपूर पानी और हेल्दी ड्रिंक्स (जैसे वेजिटेबल जूस) पीने से शरीर अंदर से साफ रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

स्क्रीन टाइम कम किया अच्छी नींद ली
06 / 08
Image Credit : Instagram

स्क्रीन टाइम कम किया अच्छी नींद ली

एक्टर ने सोने से पहले मोबाइल या टीवी से दूरी बनाई और गहरी नींद को अपनी आदत बना लिया। इससे शरीर रिलैक्स होता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर चलता है।

हल्की-फुल्की सैर
07 / 08
Image Credit : Instagram

हल्की-फुल्की सैर

उन्होंने कोई भारी-भरकम एक्सरसाइज नहीं की, बस रोज सुबह की सैर करना शुरू किया। इससे शरीर एक्टिव रहता है और बिना थकान वजन भी कम होता है।

डिस्क्लेमर
08 / 08
Image Credit : Instagram

​​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited