वेट लॉस की कर रहे हैं कोशिश, तो गेहूं के बजाए खाएं इन 5 आटों की रोटी, चौथी वाली है अनुष्का शर्मा की भी फेवरेट

अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं और रोजाना गेहूं की रोटी खाते हैं, तो ये बदलाव आपके काम आ सकता है। गेहूं की जगह अलग-अलग आटों से बनी रोटी खाने से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलती है बल्कि पाचन भी बेहतर होता है। जानिए 5 बेहतरीन विकल्प जिनमें रागी की रोटी अनुष्का शर्मा की भी फेवरेट है।

वेट लॉस के लिए बेस्ट बेस्ट रोटी
01 / 08
Image Credit : Istock / IG- Anushka S.

वेट लॉस के लिए बेस्ट बेस्ट रोटी

वजन घटाने के लिए लोग डाइट और एक्सरसाइज पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर सबसे बड़ा सवाल होता है कि खाने में रोटी किस आटे की खानी चाहिए। रोजाना गेहूं की रोटी खाना कई बार वजन घटाने की राह में बाधा बन सकता है। ऐसे में कुछ हेल्दी विकल्प आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो 5 बेहतरीन आटे जिनसे बनी रोटी वेट लॉस डाइट के लिए परफेक्ट है।

1 जौ का आटा
02 / 08
Image Credit : Istock / IG- Anushka S.

1. जौ का आटा

जौ का आटा फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे ज्यादा खाने की आदत कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

2 ज्वार का आटा
03 / 08
Image Credit : Istock / IG- Anushka S.

2. ज्वार का आटा

ज्वार की रोटी ग्लूटेन-फ्री होती है और इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। यह पाचन को दुरुस्त रखती है और कैलोरी बर्निंग की प्रक्रिया को भी तेज करती है।

3 बाजरे का आटा
04 / 08
Image Credit : Istock / IG- Anushka S.

3. बाजरे का आटा

बाजरा एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह वजन कम करने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना और भी फायदेमंद होता है।

4 रागी का आटा
05 / 08
Image Credit : Istock / IG- Anushka S.

4. रागी का आटा

रागी जिसे नाचनी भी कहा जाता है, वेट लॉस के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है बल्कि वजन कम करने में भी बेहद असरदार है। यही वजह है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी रागी रोटी को अपनी डाइट में शामिल करती हैं।

5 ओट्स का आटा
06 / 08
Image Credit : Istock / IG- Anushka S.

5. ओट्स का आटा

ओट्स की रोटी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो डाइट में हेल्दी और लाइट ऑप्शन चाहते हैं। इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकन कोलेस्ट्रॉल कम करता है और पाचन को दुरुस्त रखता है।

कर लें डाइट में शामिल
07 / 08
Image Credit : Istock / IG- Anushka S.

कर लें डाइट में शामिल

अगर आप वेट लॉस की कोशिश में हैं, तो सिर्फ गेहूं की रोटी खाने तक सीमित न रहें। जौ, ज्वार, बाजरा, रागी और ओट्स जैसे आटों की रोटियां वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती हैं। खासतौर पर रागी की रोटी, जो अनुष्का शर्मा की भी पसंद है, डाइट में शामिल करके आप हेल्दी और फिट रह सकते हैं।

डिस्क्लेमर
08 / 08
Image Credit : Istock / IG- Anushka S.

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited