अर्जुन रामपाल का ग्रे डिवोर्स, जानिए क्या होता है Grey Divorce, क्यों सामान्य तलाक से ज्यादा दर्द देता है ये
Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। वह कई सुपरहिट फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुके हैं। अर्जुन रामपाल की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। अर्जुन रामपाल ने साल 2019 में पत्नी मेहर जेसिया से डिवोर्स लिया था। फिलहाल वह अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
अर्जुन रामपाल ने भी झेला ग्रे डिवोर्स का दर्द
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की दो बेटियां हैं। दोनों की शादी 21 साल चली थी। मेहर जेसिया संग अर्जुन रामपाल का तलाक ग्रे डिवोर्स की श्रेणी में आता है। ग्रे डिवोर्स साधारण तलाक से ज्यादा तकलीफ दायक होता है। आइए जानते हैं क्या होता है ये ग्रे डिवोर्स और क्यों ज्यादा तकलीफ देता है ये:
क्या होता है ग्रे डिवोर्स (What is Grey Divorce)
जब कोई कपल उम्र में 50 के करीब पहुंच कर तलाक लेता है या फिर 20 साल से ज्यादा समय तक शादीशुदा जीवन में रहकर डिवोर्स लेता है तो उसे ग्रे डिवोर्स कहते हैं। यह सामान्य तलाक से ज्यादा दर्द भरा रहता है।
क्यों ज्यादा तकलीफ देता है ग्रे डिवोर्स
ग्रे डिवोर्स में आप उस शख्स से उम्र के ऐसे पड़ाव पर अलग होते हैं जिसके साथ आपने एक लंबा समय बिताया होता है। साथ मिलकर कई सपने देखे होते हैं, सुख-दुख साथ बांटे होते हैं। ऐसे में अलग होना किसी सजा से कम नहीं होता।
क्यों बढ़ रहे ग्रे डिवोर्स के मामले
ग्रे डिवोर्स के मामलों में वृद्धि के कई कारण हैं, जिनमें बदलते सामाजिक मानदंड, बढ़ती जीवन प्रत्याशा, आर्थिक स्वतंत्रता, भावनात्मक दूरी और बच्चों के बड़े हो जाने के बाद एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम मुख्य तौर पर शामिल हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदल जाता है, जिससे कुछ जोड़े अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं में अंतर महसूस करते हैं। चाहे भावनात्मक हो या शारीरिक, विवाह में अंतरंगता की कमी भी ग्रे डिवोर्स का कारण बन सकती है।
क्या मधुमक्खियां इंसानों का चेहरा पहचान सकती हैं, सच्चाई जान उड़ जाएंगे आपके होश
बड़ी स्क्रीन पर फेम मिलते ही भोजपुरी इंडस्ट्री को लात मार गईं ये TV हसीनाएं, दोबारा मुड़कर नहीं देखा पीछे
65 की उम्र में भी हुस्न से बिजलियां गिराती हैं सलमान खान की एक्स, तस्वीरें देख थम जाएगी सांसे
कौन हैं IAS Taskeen Khan, जिन्होंने UPSC के लिए छोड़ दिया मॉडलिंग करियर
टीवी के आइकॉनिक शोज जिन्हें सास से लेकर बहू तक सब साथ बैठकर करती थी एन्जॉय, आज भी लोगों में हैं पॉपुलर
MP News: कुत्तों का फिर दिखा आतंक, सिवनी में घर लौट रहे बच्चे को दौड़ाकर घेरा; CCTV में कैद हुई घटना
दिशा पाटनी के पापा ने फायरिंग की घटना पर दिया पहला रिएक्शन, प्रेमानंद महाराज वाले विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी
Samsung के Galaxy Tab S10 Lite की भारत में सेल हुई शुरू, इसमें मिलेगी एक साथ कई प्रीमियम फीचर्स
Explainer : लगातार क्यों बढ़ती रहती है सोने की 'चमक'? खरीदना है तो जानना जरूरी
इंडियन नेवी पर रूस के भी ऑफर का नहीं हो रहा असर, अपने इस फाइटर जेट से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को तैयार!
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited