Dhanshree Hair Care Tips: ये देसी नुस्खा है धनश्री के रेशम से बालों का सीक्रेट, यूज करती हैं खास शैम्पू

Dhanshree Verma Hair Care Routine: कोरियोग्राफर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा को बड़ी संख्या में यंगस्टर्स फॉलो करते हैं। धनश्री भी अपने फॉलोवर्स को एंटरटेन करने के साथ उन्हें काम की बातें भी बताती हैं। हाल ही में धनश्री वर्मा ने फैंस को बताया कि बालों का ध्यान किस तरह से रखा जा सकता है।

धनश्री वर्मा के मखमली बालों का राज
01 / 07
Image Credit : Dhanshree/Instagram

​धनश्री वर्मा के मखमली बालों का राज​

धनश्री वर्मा के लंबे घने बाल हर किसी को अट्रैक्ट करते हैं। लड़कियां धनश्री का हेयर केयर रूटीन जानना चाहती थीं। ऐसे में धनश्री ने अपने हेयर केयर सीक्रेट शेयर किया है।

ज्यादा चीजें लगाना नहीं जरूरी
02 / 07
Image Credit : Dhanshree/Instagram

ज्यादा चीजें लगाना नहीं जरूरी

धनश्री मानती हैं कि बालों पर बहुत ज्यादा चीजें लगाना जरूरी नहीं, बल्कि जितना कम लगाया जाए, उतना बेहतर है।

केमिकल्स से नुकसान
03 / 07
Image Credit : Dhanshree/Instagram

केमिकल्स से नुकसान

धनश्री ने बताया कि जब आप कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं तो असल में आप अपने स्कैल्प पर ढेर सारे केमिकल्स डाल रहे होते हैं। इससे नुकसान ज्यादा हो सकता है।

धनश्री का खास शैम्पू
04 / 07
Image Credit : Dhanshree/Instagram

धनश्री का खास शैम्पू

धनश्री एक ही शैम्पू और कंडीशनर पर भरोसा करती हैं। मुंबई की नमी वाली जलवायु को देखते हुए वह ऐसा शैम्पू यूज करती हैं जिससे बालों में चिपचिपाहट न हो।

वीक में दो बार
05 / 07
Image Credit : Dhanshree/Instagram

वीक में दो बार

धनश्री सप्ताह में मात्र दो बार बाल धोती हैं और बालों में नियमित रूप से तेल लगाना भी नहीं भूलतीं।

मां ने बताया था देसी नुस्खा
06 / 07
Image Credit : Dhanshree/Instagram

मां ने बताया था देसी नुस्खा

धनश्री ने बताया कि उनकी मम्मी कहा करती थीं कि तेल लगाकर चोटी बना लो। यह पुराना लेकिन असरदार तरीका उन्हें आज भी मदद करता है।

धनश्री के बालों के लिए देसी नुस्खा
07 / 07
Image Credit : Dhanshree/Instagram

धनश्री के बालों के लिए देसी नुस्खा

बकौल धनश्री वह तेल लगाकर हल्की चोटी बना लेती हैं और ज़्यादा टाइट चोटी से परहेज़ करती हैं, जिससे बालों की जड़ पर दबाव न पड़े।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited