अंतरिक्ष में पहुंचते ही ऐसा हो जाता है इंसान का शरीर, पैरों का रह जाता है ये काम

जब कोई इंसान अंतरिक्ष में जाता है, तो वहां का गुरुत्वाकर्षण यानी gravity नहीं होता या बहुत कम होता है। इसे माइक्रोग्रैविटी (microgravity) कहते हैं। इससे हमारे शरीर पर कई तरह के बदलाव आते हैं। यानी धरती पर शरीर और अंतरिक्ष में शरीर की अवस्था में काफी अंतर होता है। और वहां आप धरती की तरह नहीं रह सकते।

सूज जाता है चेहरा
01 / 07
Image Credit : Https://x.com/Axiom_Space

सूज जाता है चेहरा

धरती की बात करे तो हमारे शरीर के तरल पदार्थ जैसे खून, पानी, आदि नीचे की ओर खिंचते हैं। लेकिन अंतरिक्ष में ये तरल पदार्थ ऊपर की तरफ खिंच जाते हैं। इसलिए अंतरिक्ष यात्रियों के चेहरे सूज जाते हैं और पैरों में सूजन कम हो जाती है।

कमजोर हो जाती है मांसपेशियां
02 / 07
Image Credit : Https://x.com/Axiom_Space

कमजोर हो जाती है मांसपेशियां

अंतरिक्ष में जब हम चलने-फिरने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करते, तो हमारी मांसपेशियाँ कमजोर होने लगती हैं। इसलिए अंतरिक्ष यात्रियों को रोजाना एक्सरसाइज करनी पड़ती है ताकि वो खुद को फिट रख सकें।

कमजोर हो जाती है हड्डियाँ
03 / 07
Image Credit : Https://x.com/Axiom_Space

कमजोर हो जाती है ​हड्डियाँ ​

अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण न के बराबर होने के कारण हड्डियाँ कैल्शियम खोने लगती हैं और कमजोर हो जाती हैं। इसे ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) जैसा माना जा सकता है।

दिल की धड़कन होती है धीमी
04 / 07
Image Credit : Https://x.com/Axiom_Space

दिल की धड़कन होती है धीमी

अंतरिक्ष में दिल को खून पंप करने के लिए कम मेहनत करनी पड़ती है, जिससे दिल की धड़कन धीमी हो सकती है और रक्त प्रवाह में भी बदलाव आते हैं। लंबी अवधि के लिए अंतरिक्ष में रहने पर कुछ लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है क्योंकि आंखों में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं।

 रेडिएशन का खतरा
05 / 07
Image Credit : Https://x.com/Axiom_Space

​ रेडिएशन का खतरा​

पृथ्वी की वातावरण की सुरक्षा न होने से अंतरिक्ष में रेडिएशन (radiation) का खतरा रहता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

हवा पतली होती है
06 / 07
Image Credit : Https://x.com/Axiom_Space

हवा पतली होती है

अंतरिक्ष में हवा बहुत पतली होती है इसलिए astronauts को विशेष उपकरणों की मदद से सांस लेनी पड़ती है।

मानसिक दबाव का सामना
07 / 07
Image Credit : Https://x.com/Axiom_Space

मानसिक दबाव का सामना

अंतरिक्ष में बंद जगहों में रहना, परिवार से दूर होना और काम का तनाव मानसिक दबाव बढ़ा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited