किस्मत वालों के घर खिलता है ये सफेद फूल, इन 3 बातों का रखा ध्यान तो बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा
ब्रह्मा कमल को भगवान विष्णु, देवी दुर्गा या भगवान शिव की पूजा में अर्पित करना शुभ माना जाता है। ब्रह्म कमल से जुड़ी कई पौराणिक मान्यताएं हैं। कहते हैं कि इस फूल से घर का वास्तु सुधर जाता है और कई सारे लाभ भी मिलते हैं।
किस्मत वालों के घर खिलता है ये सफेद फूल, इन 3 बातों का रखा ध्यान तो बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा
ब्रह्मकमल साल में एक बार जुलाई से सिंतबर के बीच खिलता है। मान्यता है कि सृष्टि की उत्पत्ति ब्रह्मकमल से हुई थी, इसलिए इसे ब्रह्मा जी का प्रिय पुष्प माना जाता है। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री नारायण की पूजा में ब्रह्मकमल अर्पित किया जाता है। ज्योतिष और वास्तु अनुसार इस फूल को घर पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। (pic credit: canva)
घर में रखने के फायदे
ब्रह्मा कमल को घर में रखने से वातावरण की नकारात्मकता दूर होती है। ये मानसिक शांति देता है। कहा जाता है कि इसके प्रभाव से नींद बेहतर होती है और भावनाओं में स्थिरता आती है। (pic credit: canva)
कहां रखें ब्रह्मा कमल?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में ब्रह्मा कमल रखना सबसे शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और मन शांत रहता है। (pic credit: canva)
यहां नहीं रखें ब्रह्मकमल का फूल
ब्रह्म कमल पूजा स्थल, ध्यान कक्ष या शांत वातावरण वाले स्थान पर रखें। मुख्य दरवाजे या अधिक भीड़-भाड़ वाली जगह पर इसे रखने से इसका असर कम हो जाता है। (pic credit: canva)
रोग मुक्ति के लिए
ब्रह्म कमल के फूल को देव पुष्प माना गया है। अगर कोई दर्शन मात्र कर ले तो वो निरोगी भी हो जाता है। जिस घर में ब्रह्म कमल का फूल खिलता है तो उस घर में देवी-देवताओं का वास हो जाता है। (pic credit: canva)
बदल सकती है किस्मत
ब्रह्म कमल का फूल कहीं खिला हुआ है और आपकी किस्मत बदलने लगती है। अगर इस फूल का स्पर्श कर लें तो जाने अनजाने जो भी पाप हुए हैं उसका प्रायश्चित हो जाता है। जिस घर में ब्रह्म कमल का फूल खिलता है उस घर में सुख शांति बनी रहती है। (pic credit: canva)
ब्रह्मकमल से करें ये उपाय
अगर ब्रह्म कमल का पौधा आपके यहां लगा हुआ है और उसका फूल जैसे ही पक जाए तो उसे तोड़कर के घर में रख लें। ऐसा करने से वहां लक्ष्मी जी का वास होता है और धन का आगमन होता है। उस घर में लक्ष्मी निवास करती रहती हैं। अगर नवरात्रि के समय में ब्रह्म कमल का फूल मिल जाए तो बहुत ही अच्छी बात है। (pic credit: canva)
एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें
अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन
iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स
डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई
The Conjuring Last Rites Box office: नहीं रुक रही 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' की कमाई, 60 करोड़ रुपये के पार हुआ कलेक्शन
माँ कुनिका सदानन्द के बचाव में आए बेटे अयान लाल, तान्या मित्तल पर साधा निशाना बोलें- 'मेरी माँ का स्ट्रगल...
Kareena Kapoor Saree: सितारों से लदी साड़ी में चांद का टुकड़ा बनीं करीना कपूर, मॉर्डन ब्लाउज देख मियां सैफ भी होंगे फिदा
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, करें ये उपाय, जानें महत्व
Nepal Updates: सेना ने संभाली सुरक्षा की कमान, धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात, इमारतों से उठ रहा धुंआ, सड़कें वीरान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited