क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ा लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने छठे वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के सफर का धमाकेदार अंदाज किया है। क्वालीफायर मैच में रोनाल्डो ने न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि दो गोल कर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल लियोनेल मेसी को भी पीछे छोड़ दिया। क्या है वह रिकॉर्ड जो रोनाल्डो ने अपने नाम किया, चलिए जानते हैं।

रोनाल्डो का ऐतिहासिक गोल
01 / 07
Image Credit : ICC

रोनाल्डो का ऐतिहासिक गोल

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। यूरोपीय क्वालीफाइंग मैच में रोनाल्डो ने यह उपलब्धि हासिल की और दुनिया को बता दिया कि वह छठा वर्ल्ड कप जीतने की राह में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। (साभार-cristiano ronaldo X)

जीत में रहा अहम रोल
02 / 07
Image Credit : ICC

जीत में रहा अहम रोल

क्वालीफाइंग मैच में पुर्तगाल की टीम ने ​आर्मेनिया को 5-0 से हराकर सीजन की धमाकेदार शुरुआत की। 5 में से दो गोल रोनाल्डो के नाम रहा और वह इस जीत के हीरो रहे। (साभार- cristiano ronaldo X)​

लियोनेल मेसी को छोड़ा पीछे
03 / 07
Image Credit : ICC

लियोनेल मेसी को छोड़ा पीछे

इस दो गोल की मदद से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मुकाबले में गोल करने के मामले में अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया। (साभार- cristiano ronaldo X)

अब रोनाल्डो के नाम 37 गोल
04 / 07
Image Credit : ICC

अब रोनाल्डो के नाम 37 गोल

अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम 48 क्वालीफाइंग मुकाबले में 38 गोल हो गए हैं और वह मेसी से आगे निकल गए हैं। (साभार-cristiano ronaldo)

मेसी के नाम है 37 गोल
05 / 07
Image Credit : ICC

मेसी के नाम है 37 गोल

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के नाम 37 गोल हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने ये गोल 72 मैच में किए हैं, जबकि रोनाल्डो ने केवल 48 मैच में उन्हें पीछे छोड़ दिया। (साभार-lionell messi x)

1000 गोल के करीब रोनाल्डो
06 / 07
Image Credit : ICC

1000 गोल के करीब रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो 943 गोल कर चुके हैं और वह एक हजार गोल के करीब पहुंच गए हैं। इसके अलावा सबसे उनके नाम सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने का रिकॉर्ड है। उनके नाम 140 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं। (cristiano ronaldo x)

5 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं रोनाल्डो
07 / 07
Image Credit : ICC

5 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 5 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। अब उनकी नजर छठे वर्ल्ड कप पर है और इसके लिए पुर्तगाल को क्वालीफाइंग मुकाबले में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। (साभार-x cristiano ronaldo)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited