अश्विन के बाद क्या MS Dhoni भी लेंगे IPL से संन्यास, हो गया बड़ा खुलासा
MS Dhoni IPL Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। धोनी भले ही भारत के लिए अब नहीं खेल रहे हो लेकिन वे आईपीएल में अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना जलवा बिखेर रहे हैं और फैंस भी उन्हें लंबे समय तक खेलते देखना चाहते हैं हालांकि आईपीएल 2026 से पहले अश्विन के रिटायरमेंट के बाद धोनी के संन्यास की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है लेकिन इसी बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसने पिक्चर क्लीयर कर दी है।

घुटनों में दर्द से जूझ रहे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं लेकिन वे अब 43 साल के हो गए हैं और उनके घुटने में दर्द बना रहता है। इसके लिए उनका लगातार उपचार भी चल रहा है लेकिन वे इस दर्द के साथ कब तक खेलेंगे ये देखने लायक रहेगा।

सीएसके में हुआ बड़ा बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स में एक बड़ा बदलाव हो गया है। दरअसल टीम ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को अपना अध्यक्ष बना दिया है और वे टीम की ग्रोथ पर ध्यान देंगे और अलग अलग टीमों को मैनेज करेंगे।

अश्विन ने लिया संन्यास
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के धाकड़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वे अब दूसरी विदेशी लीग खेलते नजर आएंगे।

धोनी ने संन्यास पर कही थी ये बात
एमएस धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और उनका शरीर कितना ठीक रहता है, यह आईपीएल में उनके भविष्य का फैसला करेगा। धोनी ने हाल ही में यह भी कहा था कि वह दिसंबर तक आईपीएल खेलने पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं। मेरे पास फैसला करने के लिए समय है। मेरे पास दिसंबर तक का समय है, इसलिए मैं कुछ महीने और लूंगा, और फिर आखिरकार, मैं अपना फैसला ले पाऊंगा।"

धोनी का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन
महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। धोनी ने 13 पारियों में केवल 197 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 12 छक्के जड़े थे।

संन्यास के बाद भी लोकप्रियता है बरकरार
एमएस धोनी की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के पांच साल बाद भी बरकरार है। टीवी विज्ञापनों में स्क्रीन पर प्रतिदिन 22 घंटे की विजिबिलिटी के साथ स्पोर्ट्स पर्सन्स में टॉप पोजिशन पर रहे। उनसे ज्यादा 27 घंटे की विजिबिलिटी शाहरुख खान की है। शाहरुख के पास धोनी से कम 35 विज्ञापन हैं। लेकिन विजिबिलिटी 27 घंटे प्रतिदिन है।

गायकवाड़ करेंगे कप्तानी
महेंद्र सिंह धोनी ने ये साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 में रुतुराज गायकवाड़ ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले हैं। गायकवाड़ के पास इसका अच्छा अनुभव है और वे टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

क्या धोनी खेलेंगे अगला सीजन?
महेंद्र सिंह धोनी अगला सीजन खेलेंगे कि नहीं इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक एन श्रीनिवासन की एंट्री के बाद धोनी के अगले सीजन खेलने के चांस बढ़ गए हैं और वे धोनी को टीम के हित के चलते एक और सीजन खेलने के लिए मना सकते हैं।

एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें

अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन

iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स

डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई

87 साल की दादी मां ने योग से घटाया 83Kg वजन, कभी थीं 123 किलो की भारीभरकम महिला

95,500 रुपए तक सस्ती हुईं Honda की कारें, देखें नई कीमत की लिस्ट

Battle of Galwan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सलमान खान ने की मीटिंग, एंटी-चाइना नहीं होगी फिल्म

हेलीकॉप्टर से केदरनाथ धाम जाना हुआ महंगा, जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट? 15 सितंबर से होगा लागू

Driver Dadi का निधन, 90 की उम्र में सीखा था कार चलाना, ड्राइव करके जाती थी मंदिर और बाजार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited