इकाना में दिखा पंत नाम का सुपरमैन, शतक जड़कर किया स्पेशल सेलिब्रेशन

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी की जिस बल्लेबाजी को देखने के लिए फैंस पूरे सीजन इंतजार करते रहे वह आरसीबी के खिलाफ लीग के आखिरी मुकाबले में देखने को मिली जब उन्होंने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा। उनकी सेंचुरू और भी खूबसूरत हो गई जब उन्होंने इसे अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया।

इकाना में सुपरमैन
01 / 07
Image Credit : IPL

इकाना में सुपरमैन

इकाना में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत की वही पारी देखने को मिली जिसका इंतजार फैंस पूराे सीजन करते रहे। पंत की यह पारी आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में आई जहां उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

54 गेंद में जड़ा शतक
02 / 07
Image Credit : IPL

54 गेंद में जड़ा शतक

ऋषभ पंत ने केवल 54 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने अर्धशतक से शतक का सफर केवल 24 गेंद में पूरा किया। यह उनका सीजन का पहला शतक है।

मार्श के साथ शतकीय साझेदारी
03 / 07
Image Credit : IPL

मार्श के साथ शतकीय साझेदारी

ऋषभ पंत ने दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ शतकीय साझेदारी की। उन्होंनेमिचेल मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 गेंद में 152 रन की साझेदारी की और अपने टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया। ​

पंत का अनोखा सेलिब्रेशन
04 / 07
Image Credit : IPL

पंत का अनोखा सेलिब्रेशन

पंत का यह शतक 13 मैच के इंतजार के बाद आया और उन्होंने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट भी किया। पंत ने शतक लगाने के बाद इसे अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया।

पंत ने मारी गुलाटी
05 / 07
Image Credit : IPL

पंत ने मारी गुलाटी

पंत ने जैसी ही अपना शतक पूरा किया, उन्होंने पिच पर गुलाटी मारकर इसे अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। पंत के इस सेलिब्रेशिन को नॉन स्ट्राइकर पर खड़े निकोलस पूरन ने खूब एंज्वॉय किया।

पंत ने शानदार अंदाज में किया सीजन का अंत
06 / 07
Image Credit : IPL

पंत ने शानदार अंदाज में किया सीजन का अंत

पंत ने 61 गेंद में 11 चौके और 8 छक्के की मदद से 118 रन की नाबाद पारी खेली और आईपीएल 2025 सीजन का अंत शानदार अंदाज में किया। ​

पंत का आईपीएल 2025 सीजन
07 / 07
Image Credit : IPL

पंत का आईपीएल 2025 सीजन

पंत ने अपना आईपीएल 2025 का सीजन 14 मैच की 13 पारी में 269 रन के साथ किया जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। वह अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें पायदान पर रहे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited