विजयी रथ पर सवार होकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में चैम्पियन बनी टीम इंडिया
Team India Consecutive Wins in Champions Trophy 2025: टीम इंडिया एक बार फिर चैम्पियन बनी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने एक साल के अंदर दूसरा आईसीसी ट्रॉफी जीता। दुबई में खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार होकर चैम्पियन बनी। महामुकाबले में टीम इंडिया के न केवल डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान को पटखनी दी, बल्कि न्यूजीलैंड को दो बार हराकर खिताबर अपने नाम किया। आइए जानते हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा।

भारत का पहला मुकाबला
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से हुआ था। इस मुकाबले में टीम ने बांग्लादेश को 21 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से पटखनी थी।

भारत का दूसरा मुकाबला
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला गया था। इस हाई वोल्टेल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 45 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

भारत का तीसरा मुकाबला
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का तीसरा और लीग का आखिरी मुकाबला 02 मार्च को खेला गया था। इस मुकाबले में टीम का न्यूजीलैंड से सामना हुआ था और टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 44 रन से शिकस्त दी थी।

भारत का चौथा मुकाबला
चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से हुआ। इस मुकाबले में भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 11 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से हराया।

भारत का पांच मुकाबला
चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना एक बार की चैम्पियन न्यूजीलैंड से हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 6 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से हराया। महामुकाबले के मौजूदा संस्करण में भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी बार हराया।

Flipkart BBD Sale: OnePlus 13 की धड़ाम हुई कीमत, फ्लिपकार्ट ने सेल से पहले ही कर दी बड़ी कटौती

Top 7 TV Gossips: शुभी जोशी ने खोली आवेज दरबार की पोल! तान्या मित्तल के एक्स-बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट

Optical Illusion: क्या आपके पास है बाज जैसी नजर जो ढूंढ़ पाए 99 की भीड़ में 66, दम है तो खोजकर दिखाएं

Bigg Boss 19 WKW: नेहल सहित इन सदस्यों की बखिया उधेड़ेंगी फराह खान, मनोरंजन का तड़का लगाएगी Jolly LLB 3 कास्ट

समुद्र में जहाज चलाने वाले की सैलरी कितनी होती है, हर महीने मिलते हैं इतने रुपये

Jitiya Vrat Ki Aarti: ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन.. जितिया व्रत की आरती यहां देखें

Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत कथा, जीमूतवाहन की पौराणिक कहानी के बिना अधूरा है जितिया का व्रत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सामुदायिक पर्यटन की नई पहल, जशपुर के पांच ग्रामों में होम-स्टे की शुरुआत

बाढ़ के बाद पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए पंजाब सरकार की मुहिम शुरू

Jitiya Vrat Geet: ए अरियार का बरियार.. जितिया व्रत में जरूर गाया जाता है ये गीत, देखें अरियार और बरियार गीत लिरिक्स भोजपुरी में
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited