भूटान ट्रैवल: यादगार यात्रा के लिए हो जाएं तैयार, हर मोड़ पर छिपी है एक नई कहानी

Bhutan Tour Package: अगर आप कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो भूटान घूमने का मौका है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप बुकिंग कर सकते हैं।

घूम आएं विदेश
01 / 07
Image Credit : Canva

​घूम आएं विदेश​

कम बजट में आप विदेश ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत आपको 'थंडर ड्रैगन की भूमि' भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है।

सुंदरता से भरपूर देश
02 / 07
Image Credit : Canva

​सुंदरता से भरपूर देश​

भूटान अपनी असीम सुंदरता से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता रहा है। ऊंचे और खड़ी पहाड़ियों और नदियों के जाल से घिरा यह देश, अनछुए पहाड़ों, शांति और जीवंतता के लिए लंबे समय से पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है।

मनोरम होगी यात्रा
03 / 07
Image Credit : Canva

​मनोरम होगी यात्रा​

यह मनोरम यात्रा आपको भूटान के मठों, सांस्कृतिक गौरव, खूबसूरत चोटियों, अदम्य जंगलों और अनछुए पर्वतीय रास्तों से रूबरू कराएगी। थिम्पू, पारो और पुनाखा के विभिन्न बाजारों, मंदिरों और संग्रहालयों को भी देखने का मौका मिल रहा है।

नोट कर लें डेट
04 / 07
Image Credit : Canva

​नोट कर लें डेट​

28 अक्टूबर 2025 को इंदौर से शाम 7:35 बजे दिल्ली के लिए उड़ान आपको भरनी है। उतरने के बाद होटल पहुंचे दिल्ली में चेक-इन, डिनर और रात्रि विश्राम। सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करें और दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरें और 15:20 बजे पारो पहुंचें।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
05 / 07
Image Credit : Canva

​पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं​

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। भूटानी गाइड की सेवा भी आपको दी जाएगी।

इतना होगा खर्चा
06 / 07
Image Credit : Canva

​इतना होगा खर्चा​

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 91800 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 89000 और 88700 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 65800 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड WBO024B है।

बुकिंग से रिलेटेड जानकारी
07 / 07
Image Credit : Canva

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287931723, 9321901866, 9321901865 संपर्क कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited