परिवार के साथ घूम आएं विदेश, 7 दिन का है टूर पैकेज, सिर्फ इतना होगा खर्चा

आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको फुकेत, क्राबी और बैंकॉक घूमने का मौका मिल रहा है। खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां जानें।

थाईलैंड टूर पैकेज
01 / 07
Image Credit : Canva

​थाईलैंड टूर पैकेज​

थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन बजट को लेकर चिंतित हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

प्रमुख आकर्षणों के करें दीदार
02 / 07
Image Credit : Canva

​प्रमुख आकर्षणों के करें दीदार​

इस पैकेज के तहत आपको फुकेत, क्राबी और बैंकॉक घूमने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है।

क्राबी की मनोरम यात्रा
03 / 07
Image Credit : Canva

​क्राबी की मनोरम यात्रा​

क्राबी के 4 द्वीपों की यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है। क्रिस्टल क्लियर पानी और सफेद मूंगे की रेत वाले समुद्र तट इस जगह की पहचान है। कोह पोडा, चिकन द्वीप, टुप द्वीप और फ्रानैंग गुफा समुद्र तट को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नोट कर लें डेट
04 / 07
Image Credit : Canva

​नोट कर लें डेट​

3 नवंबर 2025 को मुंबई से फ्लाइट नंबर 6E 1071 द्वारा 03:15 बजे प्रस्थान करना है। फुकेत आगमन: 09:10 बजे होगा। होटल से पिक-अप और होटल स्थानांतरण के बाद रास्ते में दोपहर का भोजन, होटल में चेक-इन करवाया जाएगा।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
05 / 07
Image Credit : Canva

​पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं​

4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकैजे में ही शामिल है। थाईलैंड में हवाई अड्डे से एक स्थानीय अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड आपकी मदद के लिए होगा।

इतना होगा खर्चा
06 / 07
Image Credit : Canva

​इतना होगा खर्चा​

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,22,820 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 99,500 रुपए तय किया गया है। 4 से 10 साल तके बच्चों के लिए किराया 93,600 तय किया गया है।

बुकिंग से रिलेटेड जानकारी
07 / 07
Image Credit : Canva

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर 8287931886 संपर्क कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO055 है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited