कम बजट में मिलेगा दुनिया देखने का मौका, इंडियन पासपोर्ट धारकों को फ्री एंट्री देते हैं ये देश

Visa Free Countries For Indians : विदेश घूमना लगभग हर किसी का सपना जरूर होता है। लेकिन अक्सर लोग वीजा की लंबी प्रक्रिया और खर्च के कारण विदेश ट्रिप का प्लान नहीं बनाते हैं। यदि आप सस्ते में विदेश घूमने का सोच रहे है, तो देखे ऐसे 5 देश जहां इंडियन पासपोर्ट धारकों को फ्री एंट्री दी जाती है।

सस्ते में विदेश ट्रिप
01 / 07
Image Credit : Canva

​सस्ते में विदेश ट्रिप​

इंडियन पासपोर्ट धारकों के लिए विदेश घूमना काफी किफायती हो सकता है। क्योंकि कुछ देश आपको वीजा फ्री एंट्री की सुविधा भी देते हैं। आज हम आपको इससे जुड़े किफायती इंटरनेशनल ट्रिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

भूटान
02 / 07
Image Credit : Canva

​भूटान​

भूटान दुनिया का सबसे प्राकृतिक संपदा संपन्न देश माना जाता है और यहां घूमने के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। यहां एंट्री के लिए सिर्फ एक आईडी प्रूफ पर्याप्त होगा। राजधानी थिम्पू और पारो घाटी जैसी जगहें प्रकृति प्रेमियों और शांतिप्रिय यात्रियों के लिए स्वर्ग समान हैं।

मालदीव
03 / 07
Image Credit : Canva

​मालदीव​

समुद्र तटों और रोमांटिक माहौल के लिए मशहूर मालदीव भारतीयों को वीजा ऑन-अराइवल देता है। यहां रिसॉर्ट्स थोड़े महंगे हो सकते हैं लेकिन गेस्ट हाउस और लोकल आइलैंड में स्टे कर आप बजट में ट्रेवल कर सकते हैं। हनीमून कपल्स के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

श्रीलंका
04 / 07
Image Credit : Canva

​श्रीलंका​

इंडियन पासपोर्ट के साथ श्रीलंका ट्रिप काफी आसान है। क्योंकि श्रीलंका आपको वीजा ऑन अराइवल देता है। यहां आपको शानदार समुद्र का नजारा देखने को मिलता है। यहां कोलंबो, कैंडी और गाल जैसे शहर सस्ते ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं।

मॉरीशस
05 / 07
Image Credit : Canva

​मॉरीशस​

मॉरीशस भी इंडियन लोगों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। ये देश अपने साफ-सुथरे द्वीप और वाइल्ड लाइफ एडवेंचर के लिए फेमस है। इसके अलावा मॉरीशस में आपको इंडियन कल्चर का असर देखने को मिलता है।

इंडोनेशिया
06 / 07
Image Credit : Canva

​इंडोनेशिया​

इंडियन्स को वीजा ऑन अराइवल देने वाला इंडोनेशिया एक बेहद खूबसूरत देश है। यहां आप बाली और जकार्ता जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वॉटर स्पोर्ट्स लवर्स के लिए इंडोनेशिया परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

निष्कर्ष
07 / 07
Image Credit : Canva

​निष्कर्ष​

इन सभी देशों में घूमने के लिए आपको वीजा के लिए खर्च नहीं करना पड़ता और यहां रहना रहने खाने का खर्च भी काफी सस्ता होता है। तो अब देर किस बात की? बैग पैक कीजिए और निकल पड़िए सस्ते में दुनिया घूमने।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited