Aaj Ka Rashifal 27 August 2025: (आज का राशिफल 27 अगस्त 2025): राशिफल के अनुसार, आज गणपति जी कुछ राशियों की जिंदगी बदलने वाले हैं। वहीं कुछ राशियों को आज खास उपाय करने की जरूरत है। यहां से आप आज का राशिफल पढ़ सकते हैं और साथ ही आज करने वाले उपाय भी जान सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 27 August 2025: (आज का राशिफल 27 अगस्त 2025): बुधवार, 27 अगस्त के राशिफल अनुसार मेष राशि वाले आज व्यवसाय में विवादों से बचें। वृष राशि वाले वाणी पर संयम रखें। मिथुन राशि वाले जानें कि आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। तुला राशि वालों के लिए आज लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। यहां से पढ़ें 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल 27 अगस्त 2025 (pic credit: canva)
आज का राशिफल 27 अगस्त
मेष- चन्द्रमा 07:21 pm के बाद सप्तम रहेंगे। जाँब में बड़ी सफलता का टाइम है। व्यवसाय में विवादों से बचें। धार्मिक अनुष्ठान के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण है।आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय - जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।तिल का दान करें।शुभ रंग - पीला व लाल। आज का शुभ अंक - 01 व 02
वृष- व्यवसाय में सफलता का समय है। 07:21 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम गोचर कर रहे हैं। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग - नीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 03 व 09
मिथुन- चन्द्रमा व गुरु फाइनेंस व मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला अवसर दे सकते हैं।बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। परिवार के किसी विशेष दायित्व को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल व अनार का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला।आज का शुभ अंक -02 व 03
कर्क- छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। 07:21 रात्रि के बाद सवा दो दिन चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे।बिजनेस में प्रोग्रेस का समय आ गया है। जाँब को लेकर भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व अन्न का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व लाल।आज का शुभ अंक - 05 व 08
सिंह- बिजनेस में किसी विशेष वर्क प्रोजेक्ट के पूर्ण होने को लेकर खुश रहेंगे। सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा 07:21 pm के बाद तृतीय गोचर करेंगे। जाँब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।कर्म का आलम्ब लें। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। चावल व तिल का दान करें। शुभ रंग - लाल व हरा। आज का शुभ अंक - 03 व 06
कन्या- चंद्रमा 07:21 pm के बाद द्वितीय व गुरु दशम रहेंगे। स्टूडेंट्स कॅरियर को लेकर नव उत्साह में रहते हैं। जाँब में उच्चाधिकारियों की सहायता आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जाँब को नयी दिशा देंगे। मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें व कम्बल का दान करें। शुभ रंग - सफेद व हरा। शुभ अंक - 05 व 08
तुला- 07:21 pm के बाद चंद्रमा इसी राशि में रहेंगे। व्यवसाय को लेकर हर प्रयास अब सफल होगा।पॉलिटिक्स में सफलता है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे। आज का उपाय - श्री किष्किंधाकांड का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक - 01 व 09
वृश्चिक- करियर में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर मन आनन्द से भरा रहेगा।परिवार को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें। आज का उपाय - तिल व उड़द का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बृहस्पति दोष दूर होता है। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 03 व 08
धनु- जाँब वर्क को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। चन्द्रमा एकादश हैं। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय - हनुमान बाहूक का पाठ करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग - सफेद व नारंगी। आज का शुभ अंक - 02 व 08
मकर- करियर में सफल रहेंगे। शनि तृतीय व चन्द्रमा दशम हैं। जाँब में पदोन्नति पहले से बेहतर होगी ।जाँब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग - आसमानी व नीला।आज का शुभ अंक - 04 व 08
कुम्भ- जाँब कार्यों में अति व्यस्त रहेंगे। शनि द्वितीय व 07:21 pm के बाद चन्द्रमा तुला व सूर्य सिंह में हैं। बिजनेस को लेकर आप खुश रह सकते हैं। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है।धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें।धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग - नीला व बैगनी। आज का शुभ अंक - 02 व 08
मीन- जाँब अब सकारात्मक दिशा में पहुँचकर लाभ देगी।07:21 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम गोचर में हैं।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बिजनेस वर्क को लेकर खुश रहेंगे, कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। मित्रों का आपके जीवन में बहुत योगदान रहेगा।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। आज का उपाय - श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक - 03 व 09