राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: आज कुम्भ राशि वालों का हो सकता है घरेलू विवाद, वृष राशि वाले रखें वाणी पर संयम, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: (आज का राशिफल 10 सितम्बर 2025): आज मेष राशि के बिजनेस प्रोजेक्ट में कुछ रुकावटें हैं। वृष राशि के जातकों का बिजनेस में कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। कर्क राशि वालों की लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। जानें 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल 10 सितंबर 2025 (pic credit: canva)

आज का राशिफल 10 सितंबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 10 September 2025 (आज का राशिफल 10 सितम्बर 2025): आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव व डिनर में रहेंगे। वृष राशि के जातक धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। मिथुन राशि वालों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सिंह राशि के जातक आत्मबल को मजबूत करें। मकर राशि के छात्र करियर में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यहां से पढ़ें पूरा राशिफल और साथ ही जानें आज के उपाय।

10 सितम्बर का राशिफ़ल-

मेष

आज चन्द्रमा सायंकाल 04;04 बजे के बाद इसी राशि में हैं। परिवार में खुशी है। अभी बिजनेस प्रोजेक्ट में भी कुछ रुकावटें हैं। धार्मिक यात्रा से खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव व डिनर में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना व गुड़ का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 01 व 09

वृष

04:04 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश हैं। राशि स्वामी शुक्र व बुध बिजनेस में लाभ देंगे। द्वितीय गुरु धार्मिक कार्य के लिए अनुकूल है। जाँब में प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। आज का उपाय - गाय को गुड़ खिलाएं। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - नीला व हरा। आज का शुभ अंक 04 व 08

मिथुन

शनि इसी राशि से कर्म गोचर में हैं। 04:04 pm के बाद चन्द्रमा एकादश तथा गुरु द्वादश हैं। आज का दिन व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप शेयर के मोटर सेक्टर, फ़ूड सेक्टर या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। आज का शुभ अंक - 03 व 07

कर्क

04:04 pm के बाद चन्द्रमा दशम व नवम शनि अनुकूल है। शनि व गुरु गोचर जाँब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी बहुत बेहतर सफलता नहीं दे पा रहा है। अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय- शिवपुराण का पाठ करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक - 04 व 09

सिंह

राशि स्वामी सूर्य इसी राशि मेँ व 04:04 pm के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में है। जाँब के पद परिवर्तन में कामयाबी मिलेगी। आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान कृष्ण का दर्शन करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ व मूंग का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक - 06 व 09

कन्या

04:04 pm के बाद अष्टम चन्द्रमा व सप्तम शनि बिजनेस के लिए शुभ हैं। स्वास्थ्य सुख को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। कार्य योजना ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - शिवलिंग पर कुशोदक, गन्ने का रस व बेल पत्र अर्पित करें। अन्न का दान उचित है। शुभ रंग - सफेद व नीला। शुभ अंक - 05 व 08

तुला

जाँब प्रोमोशन में सफल होंगे। 04:04 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम व शनि खष्ठम भाव मे है। व्यवसाय बेहतर करें लेकिन मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी।ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। उड़द का दान करें। शुभ अंक -05 व 07। आज का शुभ रंग - हरा व आसमानी

वृश्चिक

04:04 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम , शनि पँचम व गुरु मिथुन का प्रत्येक कार्यों में सफलता देंगे। स्टूडेंट्स मन को स्ट्रांग करें। जाँब में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग - नारंगी व पीला। शुभ अंक - 03 व 07

धनु

सप्तम गुरु व 04:04 pm के बाद पँचम चन्द्रमा कॅरियर में प्रगति देंगे। शुक्र -शनि धन के आगमन से मन प्रसन्न करेंगे। जाँब कॅरियर को और बेहतर करेंगे।सूर्य इसी राशि में हैं। परिवार को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है।आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।शुभ अंक -03 व 05,आज का शुभ रंग -आसमानी व नीला

मकर

04:04 pm के बाद खष्ठम चन्द्रमा व तृतीय शनि जाँब व बिजनेस के लिए शुभ है।गुरु मिथुन का होकर हर कार्यों में सफल करेंगे। जाँब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। छात्र करियर में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग- लाल व हरा। शुभ अंक - 01 व 02

कुम्भ

सूर्य सिंह व शनि मीन में है। सायंकाल 04 बजकर 04 मिनट के बाद तृतीय चन्द्रमा शुभ है। जाँब प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग - आसमानी व नीला। शुभ अंक - 05 व 09

मीन

04;04 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। राहु व शनि रुका धन देंगे। शुक्र रिश्तों में भावुकता देते हैं। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। लंबी यात्रा के विचार में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जाँब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में यात्रा संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व सफेद। आज का शुभ अंक - 02 व 03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited