Chandra Grahan 2025 Today Timing: होली पर चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगा रहेगा, क्या सूतक काल भी लगेगा, जानिए पूरी डिटेल अंदर

14 March 2025 Chandra Grahan Time
14 March 2025 Chandra Grahan Time (होली चंद्र ग्रहण की टाइमिंग 2025): होली के त्योहार पर साल का पहला ग्रहण लग रहा है। जो एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। धार्मिक दृष्टि से देखें तो ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्यों को करने पर पाबंदी लग जाती है। वहीं चंद्र ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले इसका सूतक लग जाता है। सूतक काल में भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दिये जाते हैं। इसके अलावा घर का मंदिर भी ढक दिया जाता है। चलिए जानते हैं होली पर लगने वाले ग्रहण की समय अवधि क्या रहेगी।
14 मार्च 2025 चंद्र ग्रहण टाइमिंग (14 March 2025 Chandra Grahan Timing)
14 मार्च 2025 चंद्र ग्रहण टाइमिंग | 09:29 AM से 03:29 PM तक |
उपच्छाया से पहला स्पर्श | 09:29 AM |
प्रच्छाया से पहला स्पर्श | 10:41 AM |
खग्रास प्रारम्भ | 11:57 AM |
परमग्रास चन्द्र ग्रहण | 12:29 PM |
खग्रास समाप्त | 01:01 PM |
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श | 02:17 PM |
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श | 03:29 PM |
खग्रास की अवधि | 01 घण्टा 04 मिनट 16 सेकण्ड्स |
खण्डग्रास की अवधि | 03 घण्टे 36 मिनट्स 23 सेकण्ड्स |
उपच्छाया की अवधि | 05 घण्टे 59 मिनट 59 सेकण्ड्स |
14 मार्च 2025 का चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा (14 March 2025 Chandra Grahan Kaha Kaha Dikhega)
14 मार्च 2025 का चंद्र ग्रहण प्रशान्त महासागर, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका और पश्चिमी अफ्रीका से दर्शनीय होगा। भारत, नेपाल, श्रीलंका और पश्चिम एशिया के अन्य देशों में ये ग्रहण दिखायी नहीं देगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या सावधानी बरतें
14 मार्च 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक दिखेगा या नहीं (14 March 2025 Chandra Grahan Sutak)
14 मार्च 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। इसलिए इस दौरान सूतक से जुड़े नियमों का पालन करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited